Home मीट Meat Export: सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से होता है मीट का एक्सपोर्ट, 14 हजार करोड़ का है कारोबार
मीट

Meat Export: सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से होता है मीट का एक्सपोर्ट, 14 हजार करोड़ का है कारोबार

पैक मीट की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मीट उत्पादन के मामले में भी हर साल भारत के आंकड़ों में सुधार हो रहा है. असल में एक आंकड़े के मुताबिक तकरीबन 70 फीसद से ज्यादा भारतीय नॉन वेजिटेरियन हैं. इसके चलते मांस की खपत दिन-ब-दिन बढ़ रही है. वहीं एक्सपोर्ट के मामले में भी भारत लगातार ग्रोथ दर्ज कर रहा है. दुनिया भर में भारत से मीट का एक्सपोर्ट किया जा रहा है. ताजा आंकड़ों पर गौर किया जाए तो भारत ने 11 लाख 75 हजार 860 मीट्रिक टन मीट का एक्सपोर्ट किया है, जो एक बड़ा नंबर है. सबसे ज्यादा बफेलो यानी भैंस का मीट एक्सपोर्ट किया गया है.

एक्सपोर्ट कारोबार की बात की जाए तो और इसे रुपए में कन्वर्ट किया जाए तो भारत ने 25 हजार 448 करोड़ रुपए का ये कारोबार किया है. यानी भारत ने तकरीबन 25 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस सिर्फ मीट को एक्सपोर्ट करके कर लिया है. हाल ही में ओमान से हलाल सर्टिफिकेट को लेकर भी एक समझौता किया है. जिससे मीट एक्सपोर्ट और ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. वहीं सरकार अन्य अरब देशों से भी इसी तरह का समझौता कर सकती है.

यूपी से लाख टन मीट का हुआ एक्सपोर्ट
अगर बात की जाए भारत में किस राज्य से सबसे ज्यादा मीट का एक्सपोर्ट हो रहा है तो उसमें योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाला उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है.

सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही 6 लाख 49 हजार 675 मीट्रिक टन मीट का एक्सपोर्ट दूसरे देशों में किया गया है. यानी जितना भारत से मीट का एक्सपोर्ट होता है. उसका आधा यूपी से ही जाता है.

यूपी के मीट एक्सपोर्ट के कारोबार की बात की जाए तो और इसे रुपए में जोड़ा जाए तो तकरीबन 14 हजार 203 करोड़ रुपए बैठता है.

बता दें कि भारत के कुल मीट एक्सपोर्ट में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 50.34 फीसद है. कोई दूसरा राज्य इसके आसपास भी नहीं है.

उत्तर प्रदेश में चार बड़े सरकारी स्लॉटर हाउस हैं. ये स्लॉटर हाउस हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ और बरेली मे हैं. जहां बड़ी मात्रा में मीट का उत्पादन होता है.

यहां ये भी जान लें कि भारत से सबसे ज्यादा मीट वियतनाम, मिस्त्र, मलेशिया, इराक और यूएई में सप्लाई किया जाता है. इसके अलावा भी कई अरब देशों में मीट एक्सपोर्ट किया जाता है.

ऐसे में आपके दिमाग में ये भी सवाल आ रहा होगा कि सबसे ज्यादा किसका मीट एक्सपोर्ट होता है, तो बता दें कि कुल मीट निर्यात में 82 फीसद हिस्सेदारी भैंस के मीट की है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्रीमीट

Poultry: तगड़ी कमाई के लिए फरवरी-मार्च में शुरू करें मुर्गी पालन का काम

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम एक ऐसा काम है, जिसको घर...

पोल्ट्रीमीट

Poultry: मणिपुरी और नागी बत्तख आपको बना सकती है मालामाल, साल में मिलते हैं 180 अंडे

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में बत्तख पालन भी किया जाता है और...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्रीमीट

Poultry Farming: बिजली से नहीं, टैंक में लकड़ी का बुरादा भरकर ब्रॉयलर मुर्गों को ठंड से बचाएं

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के दौरान अगर आपने ब्रॉयलर मुर्गों को पाल...