Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गियों को सब्जियां खिलाकर पोल्ट्री फीड के खर्च को कम कर सकते हैं आप
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को सब्जियां खिलाकर पोल्ट्री फीड के खर्च को कम कर सकते हैं आप

पोल्ट्री फीड और पोल्ट्री बर्ड.

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के काम में तकरीबन 70 फीसद तक खर्च फीड पर होता है. इसमें सबसे ज्यादा मक्का का इस्तेमाल होता है. जबकि मक्का का इस्तेमाल अब एथेनॉल बनाने के लिए भी किया जा रहा है. इस​ वजह से फीड महंगा होता जा रहा है. जिसके चलते महंगे फीड का विकल्प तलाशना जरूरी है. एक्सपर्ट की मानें तो हमारे आसापास ऐसी कई चीजें है, जिसकी मदद से हम पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गियों के लिए महंगे फीड की पूर्ति कर सकते हैं और इससे उत्पादन भी बेहतर मिलेगा.

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप सब्जियों की खेती करते हैं तो मुर्गियों को सब्जियों का बचा वेस्ट भी खिला सकते हैं. जो सब्जी वेस्ट हो जाती है या खराब हो जाती है यदि उन सब्जियों को लाकर मुर्गियों के आगे डाल दें तो इसे वो खाकर अपना पेट भर लेंगी और बेहतर उत्पादन करेंगी.

मुर्गियों को क्या-क्या खिलाना चाहिए
आप मुर्गियों को टमाटर खाने के लिए दे सकते हैं. पत्ते की गोभी भी मुर्गी आसानी के साथ खाती है.

इसके अलावा केले के पत्ते भी मुर्गियों को खाने के लिए दिए जा सकते हैं.

मुर्गियां सहजन के पत्ते को भी खाती हैं. इसके अलावा पालक भी अच्छे से खाती हैं.

वहीं आप जिन भी सब्जियों की खेती करते हैं, वो सब्जी अगर खराब हो जाती है तो मुर्गियों के आगे डाल दें.

इस तरह से मुर्गियों इन्हें खा लेंगी और अच्छे से उत्पादन करेंगी. अगर आप सब्जियों की खेती नहीं करते हैं तो सब्जी मंडी से खराब सब्जियां लाकर मुर्गियों को खिला सकते हैं.

इससे फीड का खर्चा कम होता है और उसके साथ-साथ मुर्गियों को प्राकृतिक विटामिन ही मिलता है.

मुर्गियों को घोंघा भी खिलाया जा सकता है. अगर आप लोगों के पास खेत है तो वहां पर घोंघे पाए जाते हैं.

घोंघा आप मुर्गियों को खिला सकते हैं. इसे तोड़कर मुर्गियों को खाने के लिए दिया जाता है. इसके अंदर भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है.

अगर अंडा उत्पादन के लिए मुर्गियों को पाल रखा है तो जान लें कि इससे अंडों के बाहर का छिलका मजबूत होता है. मुर्गियों की कैल्शियम की पूर्ति होती है.

इसके अलावा मुर्गियों को चावल का धोया हुआ पानी दिया जा सकता है. जबकि बहुत सारे लोग चावल को धोने के बाद पानी फेंक देते हैं.

अगर आप मुर्गी पालन कर रहे हैं और अपनी मुर्गियों को पीने के लिए ये पानी देते हैं तो मुर्गियों का वजन भी जल्दी से बढ़ता है.

निष्कर्ष
कुल मिलाकर कहा जाए तो ये तरीके अजामा कर आप पोल्ट्री फार्मिंग में फीड के खर्च को कम कर सकते हैं. इससे पोल्ट्री फार्मिंग में आपका मुनाफा बढ़ जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले पूरी जानकारी कर लें, फिर शुरू करें ये बिजनेस

नई दिल्ली. मुर्गी पालन शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को F1 और B1 वैक्सीन जरूर दें, सही तरीका अपनाने से ही मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में मुर्गियों हों या मुर्गे दोनों को ही...

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनली मुर्गियों के लिए खुद से बनाएं किफायती शेड, मुनाफा बढ़ जाएगा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में सोनाली मुर्गी पालकर अच्छा मुनाफा कमाया जा...

achieved by strengthening the capacity and market potential of businesses within the food supply chains through training of the workforce.
पोल्ट्री

Poultry: देसी मुर्गी पालन में सही मार्केटिंग से हो सकता है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. देसी मुर्गी पालन एक ज्यादा फायदेमंद काम है. क्योंकि देसी...