Home पोल्ट्री Poultry: कई राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, अधपके अंडे और चिकन खाने से बचें
पोल्ट्री

Poultry: कई राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, अधपके अंडे और चिकन खाने से बचें

livestock
प्रतीकात्मक फोटो:

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस के लिए तबाही लाने वाली बीमारी बर्ड फ्लू का खतरा देश भर में एक बार फिर से मंडरा रहा है. ये खतरा कई राज्यों में पोल्ट्री बर्ड को अपनी चपेट में भी ले चुका है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और केरल में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हो चुकी है. जिससे वहां की सरकारें जो भी जरूरी कदम है, उसे उठा रही हैं. ताकि यह खतरा भयंकर रूप ना ले सके. इसके अलावा अन्य राज्यों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. ताकि संभावित खतरे से पहले निपटा जा सके.

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्य में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है. जिसके बाद से मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इन राज्यों में जरूरी एहतियात भी बरती जा रही है. पोल्ट्री फार्मर्स को जागरूक किया जा रहा है. वहीं आम जनता में पैनिक वाली स्थिति ना बने इसके लेकर भी कई कदम उठाए जा रहे हैं.

क्या बरतना चाहिए एहतियात
आपको बता दें ​कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी में स्थित शासकीय कुक्कुट पालन कैंपस में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हो चुकी है.

बर्ड फ्लू के मामले की जांच करने के लिए सैंपल को मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित लैब में भेजा गया था. जहां बर्ड फ्लू की मौजूदगी की बात सामने आई है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि के बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी में पांच सौ से ज्यादा मुर्गे मुर्गियों की मौत की खबर है.

इस खबर के आने के बाद ही से पोल्ट्री फार्म को कैंटोनमेंट जोन में घोषित कर दिया है. वहीं 5 किलोमीटर के दायरे को सेंसेटिव एरिया घोषित कर दिया गया.

पोल्ट्री फार्मर्स को यह हिदायत दी जा रही है कि वह साइंटिफिक तरीके से ही मुर्गे और मुर्गियों को दफ्न करें. सेनीटाइजर का उपयोग करें और इस मामले को छुपाए नहीं.

आपको बता दें कि खतरे के बीच अगर आप 70 डिग्री सेंटीग्रेड या उससे अधिक तापमान पर अंडे और चिकन को पका कर खाते हैं, तो बर्ड फ्लू के वायरस से यह पूरी तरह से सुरक्षित हो जाता है.

क्योंकि गर्मी वायरस को नष्ट कर देती है. जिससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है लेकिन कच्चे या अधपके मांस या अंडे खाने से पहरेज करना चाहिए.

वहीं पोल्ट्री फार्मर्स को चाहिए कि वह दस्ताने वगैरह पहन कर ही मुर्गी मुर्गियों को छुएं और अच्छी तरह से साबुन से हाथ जरूर धोएं

अनजाने व्यक्तियों को पोल्ट्री फार्म में आने की इजाजत न दें ना ही नई बर्ड्स को पुरानी बर्ड्स के साथ शामिल करें. उन्हें पहले क्वॉरेंटाइन में रखें उसके बाद ही उन्हें शामिल करें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

egg
पोल्ट्री

Egg Production: अंडा उत्पादन को लेयर पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए मिल रही सरकारी मदद

नई दिल्ली. मुर्गी पालन एक बेहतरीन काम है और इसे करके अच्छी...

livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry: फीड और कैल्शियम की कमी से मुर्गियां अंडे तोड़कर खाने लगती हैं

नई दिल्ली. अंडों के उत्पादन के लिए मुर्गी पालन करने वाले मुर्गी...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry: 10 मुर्गी पालकर कमा सकते हैं हजारों रुपए, अंडों से होगी कमाई

नई दिल्ली. मात्र 10 मुर्गी पालकर भी आप पोल्ट्री फार्मिंग शुरू कर...