Home डेयरी Government Scheme: सिर्फ 10 फीसद खर्च करके बन सकते हैं पशुपालक, दूध उत्पादन से बढ़ेगी इनकम
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: सिर्फ 10 फीसद खर्च करके बन सकते हैं पशुपालक, दूध उत्पादन से बढ़ेगी इनकम

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना मध्य प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई है. इस योजना से जोड़कर ग्रामीण परिवारों को विशेष कर अनुसूचित जाति, जनजाति और विशेष पिछड़ी जनजातीय की इनकम को सरकार बढ़ाना चाहती है. सरकार की तरफ से शुरू की गई ये एक कल्याणकारी योजना है. गौरतलब है कि सरकार राज्य में दूध उत्पादन को बढ़ाना चाहती है. सरकार की मंशा है कि राज्य दूध उत्पादन के मामले में देश में पहले स्थान पर आ जाए. इसीलिए नौ फीसद हो रहे दूध उत्पादन को 20 परसेंट तक ले जाने की मुहिम पर सरकार की ओर से काम किया जा रहा है.

सरकार मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के तहत दो दुधारू गाय या भैंस खरीदने पर 75 से 90 परसेंट तक सब्सिडी उपलब्ध करा रही है. यानी आपको गाय या फिर भैंस खरीदने पर सिर्फ 10 परसेंट ही अपने जेब से खर्च करना होगा. बाकी 90 फीसद तक खर्च सरकार खुद उठाएगी. जिससे गरीब तबके के किसानों को भी फायदा होगा.

किसे मिलेगी कितनी सब्सिडी
बता दें कि सरकार की ओर से 75 फीसद सब्सिडी सामान्य वर्ग के लोगों के लिए निर्धारित की गई है.

जबकि विशेष पिछड़ी जनजातियों जैसे बैगा, भारिया, सहरिया के लिए 90 फीसद तक सब्सिडी देने की योजना है.

योजना के तहत उच्च गुणवत्ता वाले दुधारू गाय और भैंस पशुपालक भाई खरीद सकते हैं. जिससे उन्हें दूध उत्पादन में ज्यादा फायदा मिलेगा और उनकी इनकम भी अच्छी खासी बढ़ जाएगी.

सरकार का मानना है कि डेयरी व्यवसाय से ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और उन्हें स्थाई रोजगार मिलता है. इसलिए इस तरह की योजना शुरू की गई है.

इस योजना के फायदे की बात की जाए तो घर में ताजा दूध की उपलब्धता से परिवार और बच्चों का पोषण स्तर भी सुधरता है.

वहीं सरकार की तरफ से पशुपालन और दूध उत्पादन को सही तरह से करने के लिए योजना से जुड़े पशुपालकों को पशुपालन विभाग द्वारा ट्रेनिंग भी दी जाती है.

इस योजना का एक दूसरा फायदा यह भी है कि इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्र में पशुधन की नस्ल में सुधार किया जा सकता है.

आवेदन वही कर सकता है जो प्रदेश का स्थाई निवासी है. इसके लिए छोटे या सीमांत किसान या भूमिहीन ग्रामीण परिवार को प्राथमिकता दी जा रही है.

अगर आप पात्र हैं और खुद आवेदन करना चाहते हैं तो नजदीकी पशुपालन एवं डेयरी विभाग की कार्यालय में जाकर या फिर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

sabar dairy plant
डेयरी

Dairy News: सितंबर-अक्टूबर तक बिहार में शुरू हो जाएगा एक और मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

नई दिल्ली. बिहार के गया जी में मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ...

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का फायदा उठाकर बन गए बड़े डेयरी कारोबारी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम...

डेयरी

NDDB चेयरमैन ने एम्ब्रियो ट्रांसफर में आने वाली चुनौतियों को गिनाया

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करने वाले तमाम डेयरी फार्मर्स बोवाइन...

डेयरी

Milk Production: 10 हजार से ज्यादा पशुपालक और दूध उत्पादकों को एक मंच पर लाया गया

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50...