नई दिल्ली. बकरी को गरीबों की गाय कहा जाता है. बकरी पालन से सालभर कमाई होती है. बकरी को मीट के लिए और दूध के लिए पाला जा सकता है. बकरियों के मेमनों को बेचकर भी खूब कमाई होती है. हालांकि बकरी पालन में सफल होने के लिए ये जरूरी है कि बकरी पालन की हर एक बारीकी के बारे में जानकारी कर ली जाए. जब आप बकरी पालन सही ढ़ंग से करेंगे तभी बकरी पालन के काम में आपको मुनाफा मिलेगा. वरना बकरी पालन करने का कोई फायदा नहीं होगा.
ऐसे में जरूरी है कि बकरी पालन की ट्रेनिंग की जाए. उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग की ओर से समय—समय पर ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाता है. अपने नजदीकी पशुपालन विभाग से इस बात की जानकारी आपको मिल सकती है. हाल ही में आयोजित एक कैंप में कुछ किसानों ने बकरी पालन की ट्रेनिंग में मिलने वाले फायदे के बारे अपना अनुभव साझा किया है.
क्या-क्या मिलती है जानकारी
शाहजहांपुर की रहने वाली गुड्डी देवी ने बताया कि वह बकरी पालन करती हैं. बकरी पालन की सही जानकारी न होने की वजह से कई बकरी के बच्चे मर जाते हैं.
बकरियों को कई तरह की बीमारियों का भी खतरा रहता है. कभी उनके मुंह से पानी आता है तो कभी आंख से पानी गिरता है.
ऐसे में पता नहीं चलता की बकरियों को क्या दिक्कत है और इससे बकरी पालन के काम पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है.
अब ऐसे में जब उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा बनीं तो उन्हें बकरी पालन से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी मिल गई. जिसका फायदा अब उन्हें आगे मिलेगा.
प्रतापगढ़ के रहने वाले शशिकांत ने बताया कि जब उन्होंने बकरी पालन करने का सोचा तो ट्रेनिंग लेने के बारे में भी विचार किया.
बताया कि जब मैं ट्रेनिंग करने के लिए आया तो इस दौरान बकरी पालन से जुड़ी नई तकनीक के बारे में जानकारी मिली.
हमें यहां इस बात की जानकारी मिल गई कि बकरी पालन के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. बकरियों का शेड कैसा होना चाहिए. उनके रहने की व्यवस्था कैसी करनी चाहिए.
उन्होंने बताया कि सबसे अहम जानकारी जो मुझे यहां मिली वह यह की किस नस्ल का चयन करना चाहिए. जिससे ज्यादा फायदा मिल सके.
वहीं बकरियों को क्या खिलाना चाहिए? इसके बारे में भी एक्सपर्ट ने बेहद ही आसान तरीके से समझाया ताकि उनकी ग्रोथ अच्छी हो सके.
साथ ही बकरी पालन के दौरान बकरियों को होने वाली बीमारियों और उसके बचाव के बारे में भी अहम जानकारी दी गई.











Leave a comment