Home पोल्ट्री Poultry Farming: ये 10 देसी नस्ल की मुर्गियां देती हैं ज्यादा अंडे, कमाई से आप हो जाएंगे मालामाल
पोल्ट्री

Poultry Farming: ये 10 देसी नस्ल की मुर्गियां देती हैं ज्यादा अंडे, कमाई से आप हो जाएंगे मालामाल

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अंडा उत्पादन करने के लिए लेयर नस्ल की मुर्गियों को पाला जाता है. जबकि इससे अच्छी खासी कमाई की जाती है. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप 1000 मुर्गियों के साथ अंडा उत्पादन के लिए मुर्गी पालन का काम करेंगे तो हर महीने लगभग 1 लाख से डेढ़ लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं. अगर आप भी पोल्ट्री फार्मिंग में अंडा उत्पादन के लिए हाथ आजमाना चाहते हैं तो मुर्गियों को पाल सकते हैं. आपको बता दें कि घर-घर में इस्तेमाल होने वाले सफेद अंडे के मुकाबले देसी नस्ल की मुर्गियों के अंडे ज्यादा महंगे बिकते हैं. इस वजह से इसमें फायदा भी ज्यादा होता है.

पोल्ट्री एक्सपर्ट के मुताबिक देश में ऐसी कई मुर्गियों की नस्ल है जो ढाई सौ से लेकर 300 अंडों का उत्पादन करती है. जिनको पालकर आप मुर्गी पालन के काम में अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं. आमतौर पर देसी अंडे 15 रुपए से ज्यादा की कीमत में बिकते हैं. जबकि ठंड में इसकी कीमत और ज्यादा बढ़ जाती है. अगर आप भी अंडा उत्पादन के लिए भारतीय नस्ल की देसी मुर्गियों के साथ पोल्ट्री फार्मिंग शुरू करना चाहते हैं तो हम आपको यहां सबसे ज्यादा अंडा देने वाली मुर्गियां के बारे में बताएंगे.

इन मुर्गियों के साथ शुरू करें पोल्र्टी फार्मिंग
एक्सपर्ट के मुताबिक आप व्हाइट लेगहॉर्न नाम की मुर्गी की नस्ल से पोल्ट्री फार्मिंग की शुरुआत कर सकते हैं. ये हर साल 300 से ज्यादा अंडों का उत्पादन करती है.

रोड आइलैंड रेड नस्ल की मुर्गी भी ज्यादा अंडा देने वाली मुर्गियां में शामिल है. ये 260 से 280 अंडों का उत्पादन साल भर में करती है.

इसी तरीके से आइएसए ब्राउन 300 अंडे का उत्पादन 1 साल में करने की क्षमता रखती है. हाई लाइन ब्राउन भी 290 से 300 अंडे प्रतिवर्ष उत्पादित करती है.

कड़कनाथ नस्ल की मुर्गी 180 से 200 अंडों का उत्पादन करती है लेकिन इसका अंडा अन्य मुर्गियों के मुकाबले ज्यादा महंगा बिकता है.

गिरिराज नस्ल की मुर्गियों को पालकर आप 200 से 220 अंडो का उत्पादन प्रतिवर्ष ले सकते हैं.

वन राजा नस्ल की मुर्गी 180 से 200 अंडों का उत्पादन 1 साल में करती है. लोहमान ब्राउन मुर्गी 300 अंडे प्रतिवर्ष देती है.

इसी तरीके से बी वी नस्ल की मुर्गी 280 से 300 अंडों का उत्पादन हर साल करती है. स्वर्ण धारा नस्ल की मुर्गी 200 से 220 अंडों का उत्पादन 1 साल में करती है.

निष्कर्ष
इन मुर्गियों को आप बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के तहत भी पाल सकते हैं और अंडा उत्पादन करके अच्छी कमाई कर सकते हें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

bird flu, poultry, livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियां सीआरडी की हो जाती हैं शिकार, बचाव न करने पर होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. गर्मी के महीनों में मुर्गियों को बीमारियां बहुत परेशनी करती...

बेरोजगारी की दर कम करने और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने के लिए सरकार योजना लेकर आई है.
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में शेड, पानी और फीड मैनेजमेंट पर ध्यान दें पोल्ट्री फार्मर्स

नई दिल्ली. अप्रैल का महीना तकरीबन आधा बीतने को है और टेंपरेचर...