Home पशुपालन Animal husbandry: बछड़े और बछड़ी की ग्रोथ के लिए शुरुआती तीन महीना होता है बेहद खास
पशुपालन

Animal husbandry: बछड़े और बछड़ी की ग्रोथ के लिए शुरुआती तीन महीना होता है बेहद खास

livestock animal news
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. पशुपालन के काम में जितना जरूरी पशु है. उतना ही बछड़ा या बछड़ी भी है. क्योंकि बछड़ी भविष्य में दूध उत्पादन करेगी तो आपको इससे बहुत फायदा होगा. साथ ही बछड़ा नस्ल सुधार और आर्थिक फायदे के लिहाज से भी बेहद ही महत्व रखता है. इसलिए एक्सपर्ट का कहना है कि पशु के साथ-साथ बछड़े का भी ख्याल रखना चाहिए. ताकि आने वाले वक्त में इनकम और ज्यादा बढ़ाई जा सके. एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि पशुपालन में ज्यादा फायदा लेने के लिए बछड़े का हैल्दी रहना बेहद जरूरी है.

एक्सपर्ट कहते हैं कि कई बार पशुपालक भाई बछड़े या बछड़ी की देखभाल में कमी कर देते हैं. जिससे उसकी ग्रोथ रुक जाती है और उन्हें इसका नुकसान होता है. ऐसे में जरूरी है कि एक पशुपालक के तौर पर उन्हें पता हो कि बछड़े की ग्रोथ को कैसे बढ़ाया जा सकता है. अगर आप भी इस बात को जानना चाहते हैं तो हम यहां आपको इस बारे में डिटेल से बताएंगे.

तीन महीने तक ऐसे करें देखभाल
असल में अक्सर ऐसा होता है कि पशु को भरपूर पोषण न मिलने की वजह से बछड़ा या बछड़ी कम वजन वाले पैदा होते हैं.

जबकि जीरो से 3 महीने में इनका तेजी से वजन बढ़ाया जा सकता है और इसका एक पूरा सही तरीका भी है.

एक्सपर्ट कहते हैं कि 1 से 7 दिन के अंदर की देखभाल की बात करें तो जन्म के 30 मिनट के अंदर बछड़े या बछड़ी को गाढ़ा पतला दूध जिसे कोलेस्ट्रम कहा जाता है पिलाना चाहिए.

अगर मात्रा की बात करें तो 10 फीसद वजन के हिसाब से पिलाया जा सकता है. जबकि बछड़े या बछड़ी के लिए सूखे और साफ बिछावन भी व्यवस्था करनी चाहिए.

बात करें 8 दिन से 2 महीने तक बछड़े या बछड़ी के ख्याल रखने की तो रोजाना वजन का 10 फीसद दूध पिलाना चाहिए.

उदाहरण के तौर पर इसे ऐसे समझें कि अगर बछड़ा 25 किलो का है तो ढाई से 3 लीटर दूध पिलाया जा सकता है.

पशु के बच्चे के लिए स्टार्टर फीड भी जरूरी है. इसे 15 दिन के बाद देना शुरू करें. शुरुआत में 50 ग्राम और धीरे-धीरे 500 ग्राम तक बढ़ा सकते हैं.

इसमें हरा चारा 20 से 25 दिन बाद देना शुरू किया जा सकता है.

वहीं मिनरल मिक्सचर की बात करें तो 10 से 15 ग्राम रोजाना दिया जा सकता है.

बछड़े या बछड़ी को हफ्ते में एक बार विटामिन एडी 3 जरूर देना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

livestock animal news
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: AHIDF के तहत आर्थिक मदद लेकर पशुपालन में बनाएं अपना कॅरियर

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाना चाहती...

livestock
पशुपालन

Dairy: डेयरी पशुओं को हीट स्ट्रोक से बचाने का तरीका है बेहद आसान

नई दिल्ली. इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में डेयरी...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

World Veterinary Day: 2030 तक एफएमडी और ब्रूसेलोसिस बीमारी देश से हो जाएगी खत्म !

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है और इसमें सबसे...