नई दिल्ली. अभी मई-जून की गर्मी आने को है लेकिन अप्रैल के महीने में ही ऐसी भीषण गर्मी पड़ रही है कि आम इंसान क्या पशु—पक्षी सभी परेशान हैं. ऐसे में पोल्ट्री फार्मर्स को तो ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. क्योंकि मुर्गे-मुर्गियां बहुत ही सेंसेटिव होते हैं. अगर उनका 40 डिग्री सख्त तापमान में सही तरह से ख्याल नहीं रखा गया तो फिर मुश्किल बढ़ सकती है. मुर्गी पालन के काम में बड़ा आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि मुर्गियों का सही ढंग से ख्याल रखना चाहिए.
बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (Department of Fisheries, Government of India) के एक्सपर्ट की ओर से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया गया कि गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील बनाए रखने के लिए मुर्गी पालकों को जरूरी एहतियात बरतनी चाहिए. क्योंकि गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने से मुर्गियों के अंडे और मीट उत्पादन में कमी, मृत्यु दर में वृद्धि और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इन समस्याओं से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरती जानी चाहिए.
पोल्ट्री फार्मर्स ये काम जरूर कर लें
एक्सपर्ट का कहना है कि शेड में उचित वेंटिलेशन यानि हवादार रखना चाहिए.
छत पर घास या टाट बिछाकर ऊपर पानी छिड़कना जरूरी होता है.
कूलर, फैन, या वाटर फॉगिंग सिस्टम का उपयोग किया जाना चाहिए.
दिन में 2-3 बार पानी की टंकियों को भरें और उन्हें छाया में रखें. ताकि पानी गर्म न हो.
मुर्गियों को इलेक्ट्रोलाइट्स (ORS) व विटामिन सी पानी में मिलाकर पिलाएं ताकि डिहाइड्रेशन की समस्या न हो.
आहार प्रबंधन की बात करें तो सुबह और शाम के ठंडे समय में दाना दें.
एनर्जी रिच (ऊर्जा युक्त) आहार दें, लेकिन हाई प्रोटीन से बचें.
स्वास्थ्य प्रबंधन की बात करें तो गर्मी में तनाव कम करने वाले सप्लीमेंट्स मुर्गियों को जरूर से देने चाहिए.
टीकाकरण और डिवॉर्मिंग शेड्यूल का पालन करें. इससे मुर्गियां बीमार नहीं होंगी.
बीमार मुर्गियों को तुरंत हैल्दी मुर्गियों से अलग कर देना चाहिए.
पोल्ट्री फार्म में सफाई और स्वच्छता का पूरा ख्याल रखना चाहिए.
फार्म को सूखा और साफ रखना बेहद ही जरूरी होता है. क्योंकि गीले फर्श की वजह से कई दिक्कते हो सकती हैं.
नियमित रूप से कीट-नाशक छिड़काव करते रहना चाहिए. क्योंकि इससे बीमारियों का खतरा कम होता है.
निष्कर्ष
अगर आप ये सारे काम कर लेते हैं तो पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और मुर्गे-मुर्गियों को उत्पादनशील बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी. इससे आपको पोल्ट्री फार्मिंग के काम अच्छा-खासा फायदा भी मिलेगा.













Leave a comment