नई दिल्ली. मुर्गी पालन एक बेहतरीन काम है और इसे करके अच्छी कमाई की जा सकती है. खासतौर पर उत्तर प्रदेश सरकार अंडा उत्पादन बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है. इसलिए मुर्गी पालकों की आर्थिक मदद भी कर रही है. प्रदेश में मुर्गी पालन के क्षेत्र में अगर कोई अच्छा काम कर रहा है तो उसके लिए यह अच्छी खबर है. क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मुर्गी पालन को लेकर एक बेहतरीन योजना चलाई जा रही है. जिसका फायदा लेकर पहले से मुर्गी पालन कर रहे मुर्गी पालक अपना बिजनेस बहुत ज्यादा बड़ा कर सकते हैं.
जिसका फायदा उन्हें होगा. इससे न सिर्फ राज्य में अंडा उत्पादन बढ़ेगा. बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. इसलिए सरकार इस योजना से जुड़ने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रही है. ताकि ज्यादा से ज्यादा मुर्गी पालक इस योजना का फायदा उठाकर अपनी इनकम को बढ़ा सकें.
सरकार की तरफ से कितनी मदद मिलेगी
उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति 2022 के तहत 10 हजार से लेकर 90 हजार अंडा उत्पादन करने वाले मुर्गी पालकों के लिए यह योजना है.
अगर कोई भी 10 हजार अंडा उत्पादन करने के लिए लेयर पोल्ट्री फार्म खोलना चाहता है तो इसमें बड़ी आर्थिक मदद सरकार की तरफ से आपको मिलेगी.
इस योजना का प्रमोशन कर रहे अफसर की ओर से बताया गया कि 10 हजार अंडा उत्पादन करने के लिए फॉर्म खोलने की बात की जाए तो एक करोड़ रुपए की योजना है.
इसमें मुर्गी पालक को सिर्फ 30 लाख रुपए अपने पास से लगाने होंगे. बाकी 70 लाख रुपए पोल्ट्री फार्मर को बैंक से लोन द्वारा से लिया जाता है.
इस लोन पर सरकार की ओर से 7 परसेंट के हिसाब से ब्याज अदा किया जाता है. जिससे मुर्गी पालकों को राहत मिलती है.
हालांकि इस योजना के लिए पोल्ट्री फार्मर के पास एक एकड़ की जमीन होनी चाहिए. जिसमें वह 10 हजार मुर्गियों का पालन कर सकें.
बता दें कि उत्तर प्रदेश का सहारनपुर पूरे यूपी में सबसे ज्यादा अंडा उत्पादन करने वाला जिला बन गया है और कई पोल्ट्री फार्मर इस योजना का फायदा उठाकर ही अंडा उत्पादित कर रहे हैं. जिससे उन्हें फायदा हुआ है.
निष्कर्ष
अगर आप भी पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस करना चाहते हैं तो सरकार की योजना का फायदा उठाकर अंडा उत्पादन करने के लिए लेयर फार्म खोल सकते हैं और अपनी इनकम बढ़ा सकते हैं. जबकि इससे राज्य में अंडा उत्पादन भी बढ़ेगा और बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा.











Leave a comment