Home पोल्ट्री Poultry Farming: फीड से दोगुना ज्यादा पानी पीते हैं ब्रॉयलर मुर्गे, गर्मियों में नहीं होनी चाहिए पानी की कमी
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड से दोगुना ज्यादा पानी पीते हैं ब्रॉयलर मुर्गे, गर्मियों में नहीं होनी चाहिए पानी की कमी

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में ब्रॉयलर मुर्गों को मीट उत्पादन के लिए पाला जाता है. बाजार में चिकन शॉप पर जिस चिकन को आप खरीदते हैं. वह ब्रॉयलर मुर्गों से ही उत्पादित होता है. असल में इसके लिए पोल्ट्री फॉर्मर ब्रॉयलर चूजे खरीद के लाते हैं और उन्हें अच्छी तरह से फीड खिलाते हैं. ब्रॉयलर मुर्गों का वजन जल्दी से बढ़े इसलिए उन्हें दिन के अलावा रात में भी फीड दिया जाता है. आमतौर पर 40 से 50 दिन के बीच में यह तैयार हो जाते हैं और फिर इन्हें किलो के हिसाब से व्यापारियों को बेच दिया जाता है. जिससे पोल्ट्री फार्मर की कमाई हो जाती है.

पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि ब्रॉयलर मुर्गों को फॉर्म में पालने के दौरान उनके लिए साफ और पर्याप्त पानी का इंतजाम करना बेहद जरूरी होता है. क्योंकि मुर्गे खाए गए फीड का तकरीबन दो गुना पानी पीते हैं और पानी का स्तर कम होने या पानी गंदा होने पर उनकी ग्रोथ पर असर पड़ता है. जबकि गर्मियों में हीट स्ट्रेस का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है.

मुर्गों को ठंडा पानी उपलब्ध कराएं
एक्सपर्ट का कहना है की मुर्गों को शुद्ध पानी पिलाना चाहिए. पानी बैक्टीरिया, वायरस और भारी खनिजों से मुक्त होना चाहिए. इसका पीएच मान 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए.

मुर्गों को दिए जाने वाले पानी का टीडीएस भी चेक करें. टीडीएस 500 पीपीएम से कम होना चाहिए.

पानी में हानिकारक बैक्टीरिया को मारने के लिए नियमित रूप से क्लोरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मुर्गों को ठंडा पानी पिलाना चाहिए. मुर्गों को दिए जाने वाला पानी का तापमान 10 डिग्री से 20 डिग्री के बीच होना चाहिए.

पानी के टैंकों को सीधे धूप से बचाना चाहिए और उन्हें सफेद रंग के पेट से पेंट करना चाहिए. वहीं पाइपलाइन को भी समय-समय पर फ्लैश करते रहें.

मुर्गों के पानी पीने से उनके स्वास्थ्य कभी पता लगाया जा सकता है. यदि वह अचानक से पानी कम पीते हैं तो बीमारी का संकेत है.

गर्मी के मौसम में मुर्गों को सामान्य से दो से चार गुना तक अधिक पानी की जरूरत होती है.

पानी में विटामिन, इलेक्ट्रोलाइट्स या एंटीबायोटिक हमेशा मिलाकर मुर्गों को देना चाहिए.

मुर्गों को उतना ही पानी दें जितना की 2 से 4 घंटे के अंदर खत्म हो जाए. उसके बाद दूसरा पानी उपलब्ध कराना चाहिए.

निष्कर्ष
यदि ब्रॉयलर मुर्गों के लिए इस तरह वॉटर मैनेजमेंट करेंगे तो इसका फायदा आपको होगा. मुर्गे हैल्दी रहेंगे और उनकी ग्रोथ भी अच्छी होगी. इसका फायदा आपको मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: पोल्ट्री फार्मिंग में सफल होने की हर एक बारीकियों से फार्मर्स को कराया रूबरू

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में सिर्फ मुर्गी पालन ही नहीं होता है....

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: सही ढंग से करें पोल्ट्री फार्म का निमार्ण, पर्दे, सफाई और ऊंचाई पर दें ध्यान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्म में बदबू आने से न सिर्फ पोल्ट्री फार्मर...