Home पोल्ट्री Poultry: गर्मियों में मुर्गियों को पोषण यक भरपूर फीड दें, डिहाइड्रेशन से बचाने को सब्जियां खिलाएं
पोल्ट्री

Poultry: गर्मियों में मुर्गियों को पोषण यक भरपूर फीड दें, डिहाइड्रेशन से बचाने को सब्जियां खिलाएं

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. गर्मियों का मौसम मुर्गी पालन के लिए कतई अच्छा नहीं माना जाता. क्योंकि इस दौरान मुर्गियों को बहुत परेशानी होती है. असल में गर्मी में आजकल टेंपरेचर 40 डिग्री के पार चला जाता है. मुर्गियों के लिए ऐसा तापमान बहुत ही नुकसान पहुंचाने वाला होता है. क्योंकि मुर्गियों की आदत इससे काफी कम तापमान में रहने की होती है. इसलिए पोल्ट्री फार्म में ऐसी व्यवस्था की जाती है, जिससे मुर्गियों को गर्मी में भी ठंडक महसूस हो और वह उत्पादन सही तरह से करें. चाहे अंडा उत्पादन के लिए लेयर मुर्गियों का पालन हो या फिर चिकन उत्पादन के लिए ब्रॉयलर मुर्गों का पालन, दोनों में ही मौसम उनके अनुकूल होना चाहिए.

वहीं पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मी में जहां पोल्ट्री फार्म का तापमान सही रखने की जरूरत होती है. इसके साथ ही मुर्गियों को ऐसा फीड देना चाहिए जो आसानी से पचने वाला हो और हल्का भी हो. फीड की ये खासियत भी हो कि वो मुर्गियों के शरीर में ठंडक बनाए रखे. ऐसा करने से मुर्गियां खुद को आसानी से गर्मी से बचा लेती हैं.

किस तरह का फीड दें
पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि मुर्गियों को भारी फीड देने के बजाय प्रोटीन और विटामिन खासकर विटामिन सी और ए से भरपूर फीड देना चाहिए.

मुर्गियों के फीड और पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपूर मात्रा होनी चाहिए. गर्मी में मुर्गियां फीड कम खाती हैं. इसलिए जितना भी फीड दिया जाए उसमें पोषण देना जरूरी है.

फीड मैनेजमेंट के तौर पर सुबह 10:00 बजे से पहले और शाम 4:00 बजे के बाद ही उन्हें फीड देना चाहिए. इसका भी अपना फायदा है.

दोपहर 10:00 से 3:00 के बीच फीड ना दें. क्योंकि इस दौरान मुर्गियों के शरीर का तापमान ज्यादा रहता है और फीड देने से और बढ़ सकता है. जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा होता है.

मुर्गियों को दोपहर के समय दान देने की बजाय सहजन के पत्ते, साग, पत्ता गोभी आदि दे देना चाहिए.

क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है. इससे मुर्गियां खुद को डिहाइड्रेशन से बचा पाने में कामयाब हो जाती हैं.

फीड के अलावा पानी भी मुर्गियों के लिए जरूरी होता है. इसलिए पानी साफ ठंडा देना चाहिए. पानी के बर्तन को हमेशा साफ रखें.

निष्कर्ष
यदि आप मुर्गियों से बेहतर उत्पादन लेना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखना ही होगा. तभी आपको बेहतर उत्पादन मिलेगा और पोल्ट्री फार्मिंग के काम में अच्छी कमाई करने का मौका भी आपको मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Egg Production: ज्यादा अंडा उत्पादन के लिए मुर्गियों को दें भरपूर रोशनी, पानी का भी रखें ख्याल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री कॉन्क्लेव में यूपी में अंडा उत्पादन बढ़ाने पर दिया गया जोर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम...

sonali murgi
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है मुर्गी पालन, बिल्कुल आसान तरीके से समझें

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से युवा हैं जो अच्छी नौकरियां छोड़कर मुर्गी...