Home पशुपालन Pashu Mela: सितंबर में होगा वैट यूनिवर्सिटी का पशु मेला, मिलेगा मुख्यमंत्री पुरस्कार
पशुपालन

Pashu Mela: सितंबर में होगा वैट यूनिवर्सिटी का पशु मेला, मिलेगा मुख्यमंत्री पुरस्कार

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना का पशु पालन मेला सितंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा. इस मेले के दौरान यूनिवर्सिटी पशुपालन के क्षेत्र में ‘मुख्यमंत्री पुरस्कार’ प्रदान करेगी. इसके लिए, विस्तार शिक्षा निदेशालय (Directorate of Extension Education) प्रगतिशील किसानों से 30 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित कर रहा है. यानि आप इस मेले में अपने पशुओं के साथ जाना चाहते हैं तो फिर देर न करिए जल्द से जल्द आवेदन कर दीजिए. क्योंकि इसके लिए आवेदन शुरू हो गया है.

मेले के संबंध में विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रविंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि यूनिवर्सिटी सात श्रेणियों में मुख्यमंत्री पुरस्कार देती है, जिनमें मवेशी, भैंस, बकरी, सुअर, मुर्गी पालन, मछली पालन और पशुधन उत्पादों में मूल्य संवर्धन (value addition) शामिल हैं. राज्य में पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा प्रायोजित इन पुरस्कारों में नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र शामिल होंगे.

आवेदन पत्र यहां से करें डाउनलोड
इस साल सितंबर 2026 में होने वाले पशु पालन मेले के दौरान तीन श्रेणियों, मवेशी पालन, मुर्गी पालन और पशुधन उत्पादों में मूल्य संवर्धन में पुरस्कार दिए जाएंगे.

डॉ. ग्रेवाल ने बताया कि आवेदन पत्र विस्तार शिक्षा निदेशालय और विभिन्न जिलों के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों से प्राप्त किए जा सकते हैं.

या यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.gadvasu.in से सीधे डाउनलोड किए जा सकते हैं.

सही ढंग से भरा हुआ फॉर्म निर्धारित शुल्क के साथ किसी भी कार्य दिवस पर विस्तार शिक्षा निदेशक के कार्यालय में जमा किया जा सकता है.

आवेदन पत्र में दी गई जानकारी के आधार पर पुरस्कारों के लिए किसानों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

इसके बाद, यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर जाकर मूल्यांकन करने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए फार्मों का दौरा करेगी और समिति द्वारा विजेताओं की घोषणा की जाएगी.

डॉ. ग्रेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुरस्कार बेरोजगार युवाओं के लिए अपना पशुपालन उद्यम शुरू करने की प्रेरणा का स्रोत हैं.

साथ ही, ये किसानों के बीच आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों से पशुपालन अपनाने और अपनी उत्पादकता व लाभप्रदता में सुधार करने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देंगे.

जिससे पशुपालन उद्यमों के साथ कृषि विविधीकरण (diversification) में मदद मिलेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Animal: पशुओं को बाढ़ से बचाने के लिए आपदा नित्रंत्रण कक्ष की गई स्थापना

नई दिल्ली. बरसात नजदीक है. बरसात जहां पशुओं को गर्मी से राहत...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: पशु की भूख बढ़ाने के लिए आसान तरीकों को अपनाएं

नई दिल्ली. कई बार पशु सही से खाते पीते नहीं हैं. इसके...