Home पशुपालन Cow Husbandry: गौपालकों को सरकार दे रही है नकद ईनाम, यूपी में चल रही है बेहतरीन योजना
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Cow Husbandry: गौपालकों को सरकार दे रही है नकद ईनाम, यूपी में चल रही है बेहतरीन योजना

नई दिल्ली. ऐसे पशुपालक जो गाय पालन करते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है. असल में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार गौपालकों के लिए एक ऐसी योजना चला रही है, जिसके जरिए गौपालकों को नकद प्रोत्साहन राशि मिल रही है. जी हां, आपने सही पढ़ा है, सरकार आपको गाय पालने पर ईनाम दे रही है. ये योजना पूरे राज्य में लागू है हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं. जो इन शर्तों को पूरा करता है, उसे सरकार की तरफ से ईनाम दिया जाएगा. अगर आप भी गाय पालक हैं तो इस ईनाम को पा सकते हैं.

नन्द बाबा दुग्ध मिशन कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गौपालकों के लिए खुशखबरी है. नन्द बाबा दुग्ध मिशन की सौगात के तहत मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के जरिए 10 हजार रुपए और 15 हजार रुपए का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र पाने का अवसर गौपालकों को मिल रहा है.

योजना के बारे में यहां जानिए
उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से यह योजना प्रदेश के समस्त 75 जिलों में लागू है.

इस योजना के तहत साहिवाल, गिर, थारपारकर, हरियाणा एवं गंगातीरी नस्ल की गायों का प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन उच्च स्तर पर होने पर ईनाम दिया जाएगा.

निर्धारित मानकों के अनुसार चयनित गौपालकों को 10 हजार रुपए या 15 हजार रुपए की प्रोत्साहन धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा.

एक गाय के जीवनकाल में केवल एक बार प्रोत्साहन धनराशि का फायदा पशुपालक को मिल सकेगा.

एक प्रगतिशील गौपालक को अधिकतम दो गाय के लिए प्रोत्साहन के रुपए में पैसा दिया जाएगा.

पुरस्कार गायों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ब्यांत के लिए लागू किया जाएगा.

गाय की ब्यांत की तिथि से 45 दिन के अन्दर आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा.

यदि आप भी इस इस योजना के तहत फायदा लेना चाहते हैं तो इस सम्बन्ध में आवेदन नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल https://nandbabadugdhmission.up.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं.

योजना के सम्बन्ध में विवरण उक्त पोर्टल पर उपलब्ध है. योजना की अधिक जानकारी के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालयों से सम्पर्क किया जा सकता है.

निष्कर्ष
असल में सरकार पशुपालन बढ़ाना चाहती है. साथ ही पशुपालन में गौपालन को बढ़ावा देने काम कर रही है. जिसके जरिए किसानों की इनकम बढ़ेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...