Home डेयरी Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा
डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

समझौता ज्ञापन (MoU) के साइन होने के समय मौजूद गृहमंत्री अमित शाह.

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की मौजूदगी में दिल्ली में प्रतिदिन 600 मीट्रिक टन (MTPD) गोबर के समुचित प्रबंधन के लिए गोबर आधारित कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) संयंत्रों की स्थापना के लिए एक अहम काम है. असल में एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह और MCD के आयुक्त संजीव खिरवार के द्वारा एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू जी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही आदि मौजूद रहे.

यह समझौता दिल्ली की डेयरी कॉलोनियों में उत्पन्न होने वाले गोबर के वैज्ञानिक एवं प्रभावी प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस पहल के तहत गोबर को यमुना नदी में जाने से रोकते हुए उससे हरित ऊर्जा (CBG) एवं ऑर्गेनिक उर्वरक का उत्पादन किया जाएगा.

यमुना बनेगी स्चच्छ
इससे यमुना एवं दिल्ली को स्वच्छ बनाने, सस्टेनेबल अपशिष्ट प्रबंधन एवं सर्कुलर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, हरित ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि करने तथा किसानों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा.

इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस पहल को एक अनूठा मॉडल बताते हुए कहा कि यह देशभर के शहरों में स्थित डेयरियों से निकलने वाले अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन का आदर्श मॉडल बन सकता है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के यमुनोत्री से प्रयागराज तक के स्वच्छ यमुना के संकल्प को मूर्त रूप देने में भी अहम भूमिका निभाएगा. उन्होनें इस पहल के लिए एनडीडीबी और दिल्ली नगर निगम को हार्दिक बधाई दी.

राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सस्टेनेबल विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि इस पहल से बहुआयामी लाभ प्राप्त होंगे.

इससे एक ओर स्वच्छ यमुना के लक्ष्य को बल मिलेगा, वहीं दूसरी ओर हरित ऊर्जा और जैविक उर्वरक का उत्पादन होगा तथा किसानों की आय में भी वृद्धि होगी.

इस दौरान सरदार तरनजीत सिंह संधू, उपराज्यपाल, दिल्ली एवं श्रीमती रेखा गुप्ता, माननीया मुख्यमंत्री, दिल्ली ने भी अपने विचार अभिव्यक्त किए.

इसके साथ डॉ मीनेश शाह, अध्यक्ष, एनडीडीबी ने स्वागत सम्बोधन किया, दिल्ली नगर निगम के आयुक्त श्री संजीव खिरवार ने एक संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण दिया और दिल्ली के मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...