नई दिल्ली. बहुत सारे लोगों के मन में ये सवाल होता है कि मुर्गी पालन की शुरुआत कैसे करें. शुरुआत में कितनी मुर्गियों से मुर्गी पालन शुरू करना चाहिए. मुर्गी फार्म का किस तरीके से निर्माण करना चाहिए. इसमें खर्च कितना आता है. जान लें कि मुर्गी पालन करने के लिए सबसे पहले जो जरूरी होता है वह है मुर्गी घर यानी कि मुर्गियों को रहने के की जगह. अगर आप में किसी ने भी पहले कभी भी मुर्गी पालन नहीं किया है तो पहली अवस्था में लगभग 50 या 100 मुर्गियों से इस काम को शुरू करना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से नुकसान का खतरा कम रहता है.
50 या 100 मुर्गी जब पालेंगे तो उससे सीखने को बहुत कुछ मिलेगा और अच्छा अनुभव भी हो जाएगा. आपको बता दें कि मुर्गी पालन करने के लिए बहुत ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं होती है. इसे एकदम कम पूंजी से भी शुरू कर सकते हैं.
कम पूंजी में शुरू कर सके हैं काम
यदि आप 50 मुर्गियों से इस काम को शुरू करते हैं तो घर का ऐसा खाली कमरा चाहिए होगा जहां हवा आसानी से आर-पार आती हो.
इस कमरे की लंबाई लगभग 10 फीट और चौड़ाई 10 फीट होनी चाहिए. इस कमरे में 50 मुर्गियों को बड़ी ही आसानी से रखा जा सकता है.
जबकि एकदम साधारण तरीके से घर में जो भी वेस्ट मटेरियल है जैसे कि बांस, टिन शेड आदि का इस्तेमाल करके शेड बना सकते हैं.
ऐसा करके 5 से 6 हजार रुपए के अंदर एक मुर्गी घर का निर्माण कर सकते हैं. इसके बाद अंडे देने वाली लेयर मुर्गियां खरीदना होगा.
50 अंडे देने वाली मुर्गियों की उम्र 5 से 6 महीने के बीच की होनी चाहिए. जिसका दाम 500 से 600 प्रति मुर्गी होगा.
50 मुर्गियां खरीदने पर टोटल खर्चा 25 हजार रुपए आएगा. हालांकि चूजे खरीदते हैं तो ये सस्ता पड़ेगा.
जबकि चूजे से अंडा देने वाली मुर्गी तैयार करने में 6 महीने लग जाएंगे. इसके बाद अंडे मिलने शुरू हो जाएंगे.
वहीं 50 मुर्गियों को दाना पानी देने के लिए बर्तन भी खरीदना होगा. जिसे ड्रिंकर और फीडर कहा जाता है.
इसपर एक हजार से लेकर 1200 रुपए का खर्च आएगा. मुर्गियों के दाना पानी खाने का बर्तन आप लोग ऑनलाइन से खरीद सकते हैं.
निष्कर्ष
इन सब खर्च को जोड़ दिया जाए तो 31 हजार के आसपास खर्च होगा. वहीं दाना खिलाने का खर्च अलग से होगा, लेकिन अगर आप फ्री रेंज में मुर्गी पालन करते हैं तो फिर फीड के खर्च को घटाकर कमाई बढ़ा सकते हैं.












Leave a comment