Home पशुपालन Animal Husbandry: गाय और भैंस को सही तरह से खिलाएं चारा, तभी मिलेगा अच्छा उत्पादन
पशुपालन

Animal Husbandry: गाय और भैंस को सही तरह से खिलाएं चारा, तभी मिलेगा अच्छा उत्पादन

cow and buffalo cross breed
गाय और भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के लिए अगर हमने गाय और भैंस को पाला है तो ये भी पता होना चाहिए कि उन्हें कब क्या खिलाना चाहिए. इसके बिना गाय और भैंस से बेहतर उत्पादन नहीं लिया जा सकता है. जब अच्छा उत्पादन नहीं मिलेगा तो नुकसान होना तय है. इसके अलावा आपने जो कुछ ​भी खिलाया है, वो भी बेकार जाएगा. इससे पशुपालन की लागत भी बढ़ेगी. इसलिए ऐसी चीजें खिलाएं, जिसको पशु खाने के बाद अच्छा उत्पादन करे और फिर आपको पशुपालन के काम में बढ़िया मुनाफा कमाने का मौका मिले.

एक्सपर्ट का कहना है कि गाय और भैंस को संतुलित आहार देना चाहिए. इससे उनकी जरूरत पूरी होती है और वो अच्छा उत्पादन करते हैं. यदि आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो यहां आइए इस बारे में जानते हैं.

गाय के लिए आहार में क्या होना चाहिए
गाय को हरा चारा जरूर दें. हरे चारे के तौर पर बरसीम, नेपियर, ज्वार, मक्का आदि दिया जा सकता है.

हरे चारे के साथ-साथ सूखा चारा भी जरूरी है. गाय को हरे चारे के अलावा भूसा, सूखी घास, फसल अवशेष भी देना चाहिए.

दाना और अनाज के तौर पर चना, मक्का, गेहूं, जौ, बाजरा आदि दे सकते हैं. खल में सरसों खल, मूंगफली खल, सोयाबीन खल, कपास खल आदि भी दें.

खनिज मिश्रण में मिनरल मिक्सचर, कैल्शियम, फॉस्फोरस आदि दिया जाना चाहिए.

नमक के तौर पर सेंधा नमक या साधारण नमक रोज दें.

भैंस के लिए क्या आहार होना चाहिए
भैंस को हरा चारा दें. हरे चारे में भैंस को नेपियर, ज्वार, मक्का, बरसीम, गिनी घास आदि दें.

सूखा चारा में भूसा, सूखी घास, फसल अवशेष दें.

दाना या अनाज में मक्का, जौ, चोकर, गेहूँ, बाजरा आदि दें.

खल में सरसों खल, मूंगफली खल, कपास खल और सोयाबीन खल दें.

खनिज मिश्रण में मिनरल मिक्सचर, कैल्शियम, फॉस्फोरस आदि दें.

रोजाना 30-50 ग्राम नमक देंं.

पानी गाय और भैंस के लिए जरूरी है. हमेशा साफ और ठंडा पानी दिन में 2-3 बार पिलाएं.

बता दें कि महत्वपूर्ण खनिज और विटामिन, कैल्शियम, हड्डियों और दूध के लिए जरूरी होता है.

फॉस्फोरस शरीर की वृद्धि के लिए विटामिन A, D, E दें. रोग प्रतिरोधक बढ़ाने के लिए
मिनरल मिक्सचर रोजाना देना जरूरी होता है.

आहार देने का सही तरीका
हरा और सूखा चारा दोनों दें.

दाना और खल संतुलित मात्रा में दें.

हमेशा साफ पानी उपलब्ध कराएं.

नमक और खनिज मिश्रण रोज दें.

खाना दिन में 2-3 बार दें.

पशु की उम्र, दूध उत्पादन और शरीर के अनुसार आहार दें.

एक्सपर्ट
याद रखें कि संतुलित आहार, साफ पानी, सही देखभाल स्वस्थ पशु और ज्यादा दूध
लेने का मंत्र है. इससे ज्यादा मुनाफा भी मिलता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Animal Husbandry: बिहार के मुजफ्फरपुर में पशुओं में लंपी का असर, जांच टीम पहुंची पशुपालकों के घर

नई दिल्ली. बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के मुशहरी प्रखंड की झपहां पंचायत...

पशुपालन

GADVASU: डेयरी फीड और दूध में एफ्लाटॉक्सिन कंटैमिनेशन का ‘इलाज’ तलाशा जाएगा

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना की...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: बरसात में 10 बीमारियां पशुओं को करती हैं परेशान, पशुपलान में होता है नुकसान

नई दिल्ली. मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है और जगह—जगह बारिश हो...