Home पशुपालन Goat Farming: बकरियों से बेहतर उत्पादन लेने के लिए ये 10 घास खिलाएं, दूध और मीट मिलेगा ज्यादा
पशुपालन

Goat Farming: बकरियों से बेहतर उत्पादन लेने के लिए ये 10 घास खिलाएं, दूध और मीट मिलेगा ज्यादा

GOAT FARMING, LIVE STOCK NEWS, Solar Dryer Winter Protection System
शेड में किया जा रहा बकरी पालन. live stock animal news

नई दिल्ली. गाय-भैंस हो या फिर बकरी, इन पशुओं को जब संतुलित आहार मिलता है तो प्रोडक्शन बेहतर हो जाता है. बकरी पालन अगर आप करते हैं तो फिर इससे दूध और मीट दोनों से कमाई होती है. क्योंकि कई बकरियां अच्छा दूध का उत्पादन करती हैं, जबकि कुछ बकरियां मीट उत्पादन के लिए बेहतर होती हैं. हालांकि उत्पादन अच्छा तभी मिलता है जब उन्हें खाने के लिए सही तरह का चारा दिया जाए. एक्सपर्ट का कहना है कि बकरियां घास बेहद ही चाव से खाती हैं. इसलिए उन्हें घास देना चाहिए.

वैसे तो बकरियां सभी तरह की घास को खा लेती हैं. लेकिन कुछ घास ऐसी होती है, जिसको खाना काफी पसंद होता है. साथ ही ये पौष्टिक घास से बकरियों की सेहत अच्छी रहती है, वजन बढ़ता है और दूध उत्पादन बढ़ता है. इसलिए उन्हें यहां बताई जाने वाली 10 घास जरूर खिलाएं.

क्या-क्या खिलाएं
बकरियों को नेपियर घास (Napier Grass) जरूर दें. ये तेजी से बढ़ने वाली और अधिक उत्पादन देने वाली घास है.

गिनी घास (Guinea Grass) पौष्टिक और मुलायम होती है. इसलिए इसे बकरियों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है.

बरसीम प्रोटीन से भरपूर, सर्दियों में उगाई जाने वाली उत्तम घास होती है.

ज्वार चारा की बात की जाए तो ये सूखा सहनशील और उच्च पोषक तत्वों से भरपूर होता है.

मक्का चारा (Fodder Maize) ऊर्जा से भरपूर होता है. बकरियों के वजन बढ़ाने में सहायक होता है.

बाजरा (Fodder Pearl Millet) कम पानी में भी अच्छी पैदावार देने वाली घास है. इसे बकरियां चाव से खाती हैं.

ओट्स (Oats Fodder) पचने में आसान और पोषक तत्वों से भरपूर घास है.

लुसर्न (Lucerne/Alfalfa) प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर, हरे चारे के लिए बेहतरीन है.

पैरा घास (Para Grass) बार-बार कटाई के बाद भी तेजी से बढ़ने वाली घास है.

हाइब्रिड नेपियर (CO-3/CO-4) उच्च उत्पादन और उत्तम गुणवत्ता वाली बेहतर घास माना जाती है.

निष्कर्ष
अगर आप ब्लैक बंगाल बकरियों को पाले हैं तो उन्हें संतुलित आहार के साथ खिलाएं. इससे बहुत ही अच्छा रिजल्ट मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...