Home पोल्ट्री Poultry Disease: पोल्ट्री फार्मर की गलती से होती है मुर्गियों में कॉक्सिडियोसिस बीमारी
पोल्ट्री

Poultry Disease: पोल्ट्री फार्मर की गलती से होती है मुर्गियों में कॉक्सिडियोसिस बीमारी

बेरोजगारी की दर कम करने और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने के लिए सरकार योजना लेकर आई है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गियों को हर हाल में बीमारियों से बचाना चाहिए. क्योंकि बीमारी लगते ही उत्पादन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है. इसके अलावा उनमें मृत्युदर बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है. क्योंकि एक मुर्गी या मुर्गा बीमार पड़ते ही दूसरों को भी बीमार कर सकता है. मुर्गी पालन के दौरान मुर्गियों को कॉक्सिडियोसिस (COCCIDIOSIS) नाम की बीमारी बहुत ज्यादा प्रभावित करती है. ये बीमारी मुर्गियों में होने वाली एक आम लेकिन बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली बीमारी मानी जाती है.

पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि समय पर इसकी पहचान होना और फिर सही इलाज करना बेहद ही जरूरी है. तभी पोल्ट्री फार्मिंग में नुकसान से बचा जा सकता है. असल में ये बीमारी परजीवी ईमेरिया के कारण होती है. परजीवी यानि कीड़े आंतों में प्रवेश करके कोक्सीडियोसिस नाम के एक आंत्र रोग का कारण बनते हैं. जिसमें उच्च मृत्यु दर तक दिखाई देती है.

लक्षण क्या हैं इसके
इस बीमारी में दस्त होना, मल में खून आना आम है.

भूख कम लगना, वजन घटना.

मुर्गियों का उदास रहना, पंख फैलाकर बैठना.

वहीं पानी ज्यादा पीना.

अंडा उत्पादन में कमी.

कमजोरी और मृत्यु दर में वृद्धि.

क्या कारण है
ईमेरिया परजीवी गंदा फर्श, गीला लिटर और खराब सफाई के कारण पनपते हैं.

दूषित पानी और फीड के कारण भी पनपते हैं.

जबकि भीड़ अधिक होना और वेंटिलेशन की कमी से

और बारिश के मौसम में नमी का अधिक होने से पनते हैं.

बचाव के उपाय के तौर पर शेड की सफाई नियमित करें.

सूखा और साफ लिटर रखें.

साफ पानी और संतुलित आहार दें.

भीड़भाड़ न करें, पर्याप्त स्थान दें.

समय-समय पर कॉक्सीडियोसिस दवाओं का उपयोग करें.

चूजों को तनाव से बचाएं.

फीड व पानी के बर्तन रोजाना साफ करें.

इलाज (Treatment)
पशु चिकित्सक की सलाह अनुसार दवा दें.

Coccidiostat दवाएं फीड या पानी में मिलाकर दें.

ध्यान दें कि यह बीमारी तेजी से फैलती है और अधिक मृत्यु दर का कारण बन सकती है.

समय पर पहचान और सही प्रबंधन ही बचाव का सबसे अच्छा तरीका है.

एक्सपर्ट का कहना है कि स्वस्थ मुर्गी यानि ज्यादा उत्पादन.

जबकि मुर्गियां बीमार हुईं तो फिर उत्पादन प्रभावित होना तय है.

निष्कर्ष
इसलिए शेड में साफ-सफाई रखें, सही दवाई दें, मुर्गियों को सुरक्षित रखें. जिससे आपको अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों के फीड के खर्च को अजोला से करें कम, बर्ड के लिए है बेहतरीन खुराक

नई दिल्ली. मुर्गी पालन के काम में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गी पालन में फीड की दर को करें कम, मुनाफा मिलेगा ज्यादा

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि मुर्गी पालन में सबसे ज्यादा...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गी पालन में ज्यादा मुनाफा चाहते हैं तो वैक्सीनेशन जरूर करें

नई दिल्ली. क्या आप भी मुर्गी पालक हैं और मुर्गी पालन में...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

EC Poultry Farm: ईसी पोल्ट्री फार्म में पोल्ट्री बर्ड की ग्रोथ होती है तेज, मिलता है ज्यादा फायदा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गे मुर्गियों को एक सामान्य तापमान में...