Home पोल्ट्री Poultry: 4 मुर्गियों से शुरू करनें पोल्ट्री फार्मिंग, आगे चलकर खूब होगा मुनाफा
पोल्ट्री

Poultry: 4 मुर्गियों से शुरू करनें पोल्ट्री फार्मिंग, आगे चलकर खूब होगा मुनाफा

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 4 देसी मुर्गियों से शुरुआत करके बड़ा पोल्ट्री व्यवसाय खड़ा कर सकते हैं. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि इसके लिए सबसे जरूरी ये है कि छोटे निवेश से काम शुरू करें. कम पैसे का निवेश होने से पूंजी डूबने का डर नहीं रहता है. वहीं आपको ​सीखने का अवसर मिलता है. यानि मुर्गियों की बीमारी, घरेलू उपचार, दाने का खर्च घटाना और बिक्री का व्यावहारिक अनुभव बिना नुकसान के मिल जाता है. जिससे आगे चलकर आपको इस बिजनेस को बढ़ाने का सही ज्ञान मिल जाता है और नुकसान का खतरा कम हो जाता है.

सबसे पहले ​मुर्गियों की खरीद के दौरान 4 बड़ी देसी मुर्गियां लें, जो अंडे दे रही हों या देने वाली हों. खरीदने में लगभग 2 हजार रुपए का खर्च आएगा. इन्हें बाजार का महंगा दाना देने के बजाय दिनभर खुले में चरने (Free Range) दें. सुबह-शाम घर का बचा अनाज, धान-चावल या रसोई का वेस्टेज खिलाएं.

बिजनेस प्लान यहां जानें
​एक देसी मुर्गी लगभग 15 अंडे देती है. 4 मुर्गियों से कुल 60 अंडे मिलते हैं. ​

इन अंडों को बेचने के बजाय देसी मुर्गियों को ही कुड़क पर बिठाया जाता है.

​21 दिनों में 60 अंडों से लगभग 48 चूजे प्राकृतिक रूप से निकल आते हैं.

शुरुआत के 8-9 दिन मुर्गियों को अलग-अलग रखकर चूजों की देखरेख करें ताकि मुर्गियां आपस में न लड़ें.

लगभग 45 दिनों तक चूजों को शिकारी जानवरों (कुत्ता/बिल्ली) से बचाकर अंदर ही रखें.

​48 में से 5 चूजों का नुकसान मान लें, तो 43 मुर्गियां तैयार होती हैं.

​फार्म विस्तार के लिए इनमें से 20 मुर्गियां और 5-6 मुर्गे अपने पास रख लें.

वहीं बाकी बची 18 मुर्गियों को बेच दें.

​18 मुर्गियां का अगर औसत वजन 1 किलो होगा तो 400 प्रति किलो हिसाब से 7 हजार 200 रुपए में बिक जाएंगी.

हालांकि इसमें आपको ज्यादा मुनाफा नहीं होगा. हालांकि नुकसान भी नहीं होगा.

​वहीं अब आपके पास अपनी 24 बड़ी मुर्गियां और 6 मुर्गे पूरी तरह मुफ्त में तैयार हो चुके होंगे.

​मुर्गियों की बिक्री से मिले ₹7,200 को खर्च करने की बजाय आप ​मुर्गियों के लिए लेयर फीड खरीदें.

​लगभग दो हजार रुपए में आपको 100 अंडों की क्षमता वाली इनक्यूबेटर मशीन खरीदें.

​24 मुर्गियों से 9-10 दिनों में जो अंडे जमा हों, उन्हें इनक्यूबेटर में डालकर 21 दिन में 70–80 चूजे हर चक्र में तैयार करें.

निष्कर्ष
​इन चूजों को सीधे बेचकर या बड़ा करके मुर्गियों की संख्या लगातार बढ़ाते हुए फार्म को एक बड़े कमर्शियल स्तर पर ले जाया जा सकता है. जिससे आगे कुछ महीनों में आपको कमाई बढ़ती चली जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

पोल्ट्री

Egg Production: मेरठ के अरकम अंडो के उत्पादन से हर दिन कमाते हैं 1.23 लाख रुपए

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस न सिर्फ स्वरोजगार का जरिया है,...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Egg Production: ज्यादा अंडा उत्पादन के लिए मुर्गियों को दें भरपूर रोशनी, पानी का भी रखें ख्याल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री कॉन्क्लेव में यूपी में अंडा उत्पादन बढ़ाने पर दिया गया जोर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम...

sonali murgi
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है मुर्गी पालन, बिल्कुल आसान तरीके से समझें

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से युवा हैं जो अच्छी नौकरियां छोड़कर मुर्गी...