Home मछली पालन Fish Farming: एक एकड़ में पंगेशियस मछली से छह माह में होगा 4 से 5 लाख का मुनाफा
मछली पालन

Fish Farming: एक एकड़ में पंगेशियस मछली से छह माह में होगा 4 से 5 लाख का मुनाफा

fish pond
फिश फार्मिंग के लिए छोटा तालाब.

नई दिल्ली. अगर आप मछली पालन करने की सोच रहे हैं तो ये रिपोर्ट आपके काम की है. असल में कोई भी काम करने से पहले उसका बजट निकालना जरूरी होता है. इसी तरह से मछली पालन के काम में भी खर्च आदि का हिसाब लगाना तो पड़ेगा ही. मसलन एक एकड़ में मछली पालन करते हैं तो लागत कितनी आएगी, फिर उत्पादन कितना होगा और मुनाफा कितना मिलेगा आदि की जानकारी जरूरी है. इस रिपोर्ट में हम आपको एक एकड़ में पंगेशियस (Pangasius) मछली पालन के पूरे बजट, लागत, उत्पादन और मुनाफे के बारे में जानकारी देंगे.

बात करें लागत की तो एक एकड़ के ​तालाब निर्माण में लगभग दो लाख से ढाई लाख रुपए लग सकता है. वहीं इसके अलावा ​कमरा, गोदाम टीन शेड का बनाने लगभग 50 हजार का खर्च आ सकता है. इसके अलावा ​बोरवेल पानी की व्यवस्था के लिए लगाना होगा. इसपर एक लाख का खर्च आएगा. वहीं अन्य खर्च 50 हजार को भी जोड़ दें तो कुल चार से साढ़े चार लाख आएगा. बता दें कि ​पंगेशियस मछली लगभग 6 महीने में 1 किलो की हो जाती है.

फीड व अन्य खर्च
1 एकड़ में लगभग 12 हजार मछलियां डाली जाती हैं. मृत्यु दर को ध्यान में रखकर संख्या दो से तीन हजार बढ़ा दें.

एक मछली को ​1 किलो वजन बढ़ाने के लिए लगभग 1.3 किलो दाना चाहिए.

​47 रुपए प्रति किलो के औसत रेट से कुल फीड का खर्च लगभग 7.33 लाख रुपए आएगा.

​दवाइयां और सप्लीमेंट्स पर लगभग 12 से 15 हजार खर्च करना होगा.

6 महीने के ​लेबर खर्च की बात करें तो लगभग 50 हजार इसमें भी जोड़ लें.

​बिजली व अन्य खर्चे में भी इतना ही खर्च आ सकता है.

बात करें ​कुल ऑपरेशनल लागत पर तो लगभग 9 लाख होगा.

उत्पादन और बिक्री से कितना मिलेगा मुनाफा
​कुल उत्पादन लगभग 12 टन मिलेगा.

110 प्रति किलो की दर से बिक्री करने पर 13.20 लाख रुपए की इनकम होगी.

वहीं अगर 120 प्रति किलो की दर से बिक्री करते हैं तो 14.40 लाख की बिक्री होगी.

शुद्ध मुनाफा 4.20 लाख रुपए से लेकर 5.40 लाख रुपए तक हो सकता है.

निष्कर्ष
अच्छी बात ये है कि ​पंगेशियस की साल में 2 फसलें ली जा सकती हैं. ​सभी उतार-चढ़ाव (मॉर्टेलिटी, दाने के भाव) को ध्यान में रखते हुए भी एक एकड़ से सालाना 6 लाख से 8 लाख तक का शुद्ध मुनाफा कमाया जा सकता है. जो एक बेहतरीन काम साबित हो सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

fish farming in tank
मछली पालन

Fish Farming: PMMSY के तहत आरएएस और बायोफ्लॉक तकनीक को दिया जा रह है बढ़ावा

नई दिल्ली. मछली पालन में अब नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा...

Animal Husbandry, Fish, Duck Farming, Poultry Farming
मछली पालन

Fisheries: इस महीने तालाब में जरूर डालें चूना पर एक्सपर्ट से लें सलाह

नई दिल्ली. मछली पालन कर रहे हैं तो इस बात को अच्छी...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

Fish Farming Scheme: मछली पालन के लिए बिना गारंटी मिलेगा दो लाख रुपये तक का लोन

नई दिल्ली. पूंजी के अभाव में मछली पालन का कारोबार बढ़ाने में...

fish farming in tank
मछली पालन

Fish Farming: घर पर मछली पालन करके कमाई करें तगड़ी, इसका तरीका भी है बिल्कुल आसान

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 50 स्क्वायर फीट में...