नई दिल्ली. कई राज्यों में चक्रवात अरनब के कारण भी बेमौसम बारिश हो रही है. तेज हवाएं चल रही हैं और तापमान में अचानक से गिरावट दर्ज की गई है. इससे न सिर्फ आम जीवन प्रभावित हुआ है. बल्कि पशुओं की जिंदगी पर भी इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुपालन और पशुओं के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ना तय है. इस तरह की बे मौसम बारिश तेज हवाओं और तापमान में आई गिरावट की चलते ऐसा होता है. इसलिए पशुपालकों को जरूरी एहतियात बरतना चाहिए. ताकि पशुपालन के काम में नुकसान ना उठाना पड़ जाए.
एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि ऐसे में अचानक ठंड बढ़ने और तेज हवाओं से पशुओं में सुस्ती धूप में कमी दस्त या सांस संबंधित समस्याएं होती हैं. वहीं निमोनिया या सर्दी जुकाम भी हो सकता है. इतना ही नहीं बारिश के कारण पशुओं का हरा चारा, सूखा चारा और पशु आहार भी गीला होने का खतरा रहता है. उसमें फफूंदी भी लग सकती है. यदि पशुओं को इस तरह का चारा खिलाया जाएगा तो वो बीमार पड़ सकते हैं.
क्या उपाय करें, जानें यहां
एक्सपर्ट कहते हैं कि लगातार गरज, बिजली चमक और तेज हवाओं की वजह से पशु तनाव में भी आ जाते हैं.
जब पशु तनाव में आता है तो सबसे पहला असर दूध उत्पादन पर पड़ता है. यानी डेयरी फार्मिंग में दूध उत्पादन कम होने से नुकसान हो जाता है.
एक्सपर्ट कहते हैं कि ऐसे मौसम में पशुओं को बारिश, ठंडी हवा और जल भराव से बचाने के लिए किसी सूखे और पक्के सुरक्षित स्थान पर बांधना चाहिए.
आंधी तूफान यह बिजली चमकने के दौरान पशु को खुले में या पेड़ों के नीचे बिल्कुल ना बांधे. इससे बड़ा हादसा हो सकता है.
हरा चारा, सूखा चारा और पशु आहार को बारिश से बचाकर किसी सूखे स्थान पर रखना सबसे उचित उपाय है.
वहीं पशुओं को पीने के लिए साफ और ताजा पानी उपलब्ध कराना चाहिए. क्योंकि तापमान गिरने की वजह से दिक्कतें हो सकती हैं.
यदि पशुओं में अचानक सुस्ती, दाना छोड़ना, दस्त या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं दिखाई दे रही हैं तो तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करें.
पशुओं के बैठने वाले स्थान को सूखा रखें. ताकि कीचड़, मक्खी, मच्छरों से होने वाले संक्रमण से बचाया जा सके.
निष्कर्ष
अरनब चक्रवात का असर कुछ ही दिनों रहना है. इसलिए जरूरी एहतियात बरतना जरूरी है. जिससे पशुपालन में आपको नुकसान नहीं होगा.












