Home मछली पालन Fish: सजावटी मछली पालन को बढ़ावा देने और इसे इनकम का जरिया बनाने को तैयार किया जा रहा प्लेटफार्म
मछली पालन

Fish: सजावटी मछली पालन को बढ़ावा देने और इसे इनकम का जरिया बनाने को तैयार किया जा रहा प्लेटफार्म

फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. सरकार न सिर्फ से मछली पालन बल्कि सजावटी मछलियों के पालन पर भी जोर दे रही है. प्रधानमंत्री मत्स्य सपंदा योजना के तहत सजावटी मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए कई काम किए जा रहे हैं. सजावटी मत्स्य पालन भी उच्च मूल्य वाले एक अन्य अवसर के रूप में उभर रहा है. खासतौर पर से लक्षद्वीप में प्रवाल भित्तियों से जुड़ी सजावटी मछलियों की 300 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं. इसके लिए बनाई गई रणनीतिक योजना में मध्यम स्तर की पालन इकाइयां स्थापित करने, संरक्षण-आधारित और विनियमित संग्रहण पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा सतत तरीके से प्राप्त एक्वेरियम मछलियों की बाजार तक पहुंच बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है.

इससे संवेदनशील समुद्री इकोसिस्‍टम की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए द्वीपीय समुदायों के लिए आजीविका के विविध अवसर सृजित होंगे. विकास के इन उभरते क्षेत्रों को सक्षम बनाने के लिए द्वीपीय क्षेत्रों में मत्स्य पालन संबंधी आधुनिक अवसंरचना का विकास सरकार की रणनीति का एक प्रमुख हिस्सा बन गया है. मूल्य शृंखला के विभिन्न चरणों में सुविधाओं के विकास के लिए निवेश किया जा रहा है.

बाजार तक पहुंच को एक साथ जोड़ा जा रहा है
इनमें मछली उतारने के केंद्र, बर्फ निर्माण संयंत्र, शीत शृंखला नेटवर्क, जहाजों पर मछलियों के संरक्षण की प्रणालियां, मछली एकत्रीकरण उपकरण, नौका निर्माण केंद्र, मूल्यवर्धन इकाइयां और निर्यात को सुगम बनाने वाली प्रणालियां शामिल हैं.

इन उपायों का उद्देश्य स्थानीय क्षमता को बढावा देना, कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करना और द्वीपों में संचालित मत्स्य पालन गतिविधियों को घरेलू तथा निर्यात बाजारों तक पहुंचने के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना है.

ये पहल देश के द्वीपीय क्षेत्रों को अधिक विविधतापूर्ण और सतत समुद्री अर्थव्यवस्था के केंद्र में स्थापित करने के दीर्घकालिक प्रयासों को दर्शाती हैं.

टूना मत्स्य पालन, समुद्री शैवाल की कृषि, सजावटी मत्स्य पालन, अवसंरचना का विकास, अनुसंधान सहायता और बाजार तक पहुंच को एक साथ जोड़ा जा रहा है.

इस रणनीति का उद्देश्य द्वीपों में केवल संसाधनों के दोहन तक सीमित न रहकर स्थानीय स्तर पर मूल्य सृजन को बढ़ावा देना है.

इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ पारिस्थितिकी सुरक्षा उपायों के बीच संतुलन किस प्रकार बनाए रखा जाता है.

यह सुनिश्चित किया जाता है कि मछुआरे, स्थानीय उद्यम तथा द्वीपीय समुदाय उभरती घरेलू एवं निर्यात मूल्य शृंखलाओं में सार्थक रूप से भागीदारी कर सकें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fish Farming: टूना मछली पालन के विकास के लिए जहाजों पर रखरखाव की होगी बेहतर व्यवस्था

नई दिल्ली. टूना मछली पालन का विकास उच्च मूल्य वाले समुद्री मत्स्य...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: मछुआरों की इनकम बढ़ाने के लिए एनएफडीबी राज्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज...

केज मछली पालन में मछलियां एक सीमित क्षेत्र में रखी जाती हैं.
मछली पालन

Fisheries: RAS और बायोफ्लॉक के जरिए न सिर्फ घरेलू, बल्कि वैश्विक मांग को भी किया जा रहा है पूरा

नई दिल्ली. पिछले एक दशक में फिशरीज सेक्टर में खूब ग्रोथ हासिल...