Home पशुपालन Pashu Mela: एमपी में होने वाले पशुपालक सम्मेलन में उन्नत नस्ल के पशुओं का होगा प्रदर्शन
पशुपालन

Pashu Mela: एमपी में होने वाले पशुपालक सम्मेलन में उन्नत नस्ल के पशुओं का होगा प्रदर्शन

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को डेयरी कैपिटल बनाने का सपना देख रही एमपी की सरकार इस ओर तेजी से बढ़ रही है. पशुपालन को लेकर हर एक जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को पशुपालन करने के लिए प्रेरित किया जा सके और राज्य में दूध उत्पादन को बढ़ाया जा सके. सरकार की तरफ से कई योजनाओं को भी संचालित किया जा रहा है. इस क्रम में विशाल पशुपालक सम्मेलन सह पशु मेले का आयोजन भी किया जा रहा है. जिसकी शुरुआत खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे.

असल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में शुक्रवार 13 नवम्बर को विशाल पशुपालक सम्मेलन सह पशु मेले का शुभारंभ करने वाले हैं. सीएम डॉ. यादव ग्वालियर जिले में कृषि, पशुपालन एवं अन्य विभागीय योजनाओं के तहत विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे.

क्या होगा पशु मेले में खास
किसान कल्याण वर्ष में आयोजित होने जा रहे इस सम्मेलन में उत्कृष्ट पशुपालन एवं उन्नत खेती-किसानी पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगेगी.

साथ ही कन्हैया लोकगीत, पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ एवं घुड़दौड़ जैसे आयोजन भी होंगे.

उत्कृष्ट पशुपालन एवं उन्नत खेती-किसानी पर केंद्रित प्रदर्शनी रहेगी आकर्षण का केंद्र
सम्मेलन में उत्कृष्ट पशुपालन एवं उन्नत खेती-किसानी पर केंद्रित विशेष प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी.

इसमें उन्नत नस्ल के पशुओं के प्रदर्शन के साथ पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.

इसके अलावा आधुनिक तकनीकों और पशुपालकों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी जाएगी.

इससे पशुपालकों को नवीन तकनीकों, बेहतर पशु प्रबंधन और आय संवर्धन के अवसरों से परिचित होने का अवसर मिलेगा.

कन्हैया लोकगीत, बैलगाड़ी दौड़ और घुड़दौड़ से सजेगा पारंपरिक उत्सव
सम्मेलन में भारतीय ग्रामीण संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी.

कन्हैया लोकगीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ एवं घुड़दौड़ का आयोजन किया जाएगा.

इस अवसर पर पशुपालन एवं कृषि सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया जाएगा.

सम्मेलन का उद्देश्य पशुपालकों और किसानों को शासन की योजनाओं से जोड़ना, उन्नत पशुपालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कृषि एवं पशुधन आधारित आजीविका के नए अवसरों को प्रोत्साहित करना है.

किसान कल्याण वर्ष अंतर्गत आयोजित यह महासंगम खेती-किसानी और पशुपालन के समन्वय से आत्मनिर्भर एवं समृद्ध ग्रामीण मध्यप्रदेश के निर्माण का संदेश देगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Goshala: 26 करोड़ के खर्च से बनी गौशाला में 500 गोवंश का संरक्षण शुरू, 10 हजार की है क्षमता

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह गौशाला गोवर्धन पर्वत...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
पशुपालन

Animal Husbandry: मध्य प्रदेश में तैयार होगी उच्च नस्ल की बछिया, 300 करोड़ रुपए होगा खर्च

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में हर साल उच्च नस्ल की बछिया तैयार...

livestock animal news
पशुपालन

Dairy: डेयरी पशुओं के लिए शेड बनाने में चार बातों का रखें ध्यान, ठंड से बचाव के लिए ये काम करें

नई दिल्ली. डेयरी पशुओं के लिए शेड जरूरी है. क्योंकि इससे पशुओं...