नई दिल्ली. क्या आप मछली पालक हैं, अगर आपका जवाब है हां, तो फिर ये रिपोर्ट आपके बहुत काम आ सकती है. खासकर इस महीने में मछली पालकों इस रिपोर्ट में बताई गई बातों से कई फायदे हो सकते हैं. जी हां, इससे मछली पालन करने में आपको सहूलत मिलेगी. असल में बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की ओर से नवंबर में मछली पालन कैसे करना है और कितन बातों पर ध्यान देना है, इसको लेकर एक एडवाइजरी जारी की गई है. ताकि मछली पालन में दिक्कतों को दूर किया जा सके और मछली पालन के काम में नुकसान न हो.
नवम्बर माह में मत्स्य-पालकों द्वारा ध्यान देने योग्य महत्त्वपूर्ण बातों की अगर बात करें तो सबसे पहला काम तो ये करें कि तालाब में मछलियों के लिए पूरक आहार का प्रयोग कुल मछलियों के शरीर का भार के 1 से 2 प्रतिशत की दर से ज्यादा न दें. वहीं तालाब के पानी की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए 400 ग्राम प्रति एकड़ की दर से जलीय प्रोबायोटिक्स का प्रयोग करें.
इन बातों का भी रखें ध्यान
तालाब की मिट्टी की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए 400 ग्राम प्रति एकड़ की दर से मृदा
प्रोबायोटिक्स या 10 किलो ग्राम प्रति एकड़ की दर से जियोलाईट का प्रयोग नमी युक्त बालू में मिला कर करें.
तालाब में जलीय खर-पतवार होने पर रासायनिक उर्वरक यथा सिंगल सुपर फासस्फेट, यूरिया एवं डीएपी का प्रयोग न करें. क्रॉप मछलियों वाली तालाब में माह के अन्त में जाल अवश्य चलायें.
पंगेशियस मछलियों वाली तालाब से तैयार मछलियों को निकालने का कार्य 15 नवम्बर तक अवश्य कर लें क्योंकि तापमान के गिरने से पंगेशियस मछलियों के मरने की संभावनायें बढ़ जाती है.
यदि पंगेशियस मछली छोटी है (बिक्री योग्य नहीं है) तो ठंड से बचाने के लिए तालाब के पानी की गहराई 8 से 10 फिट रखना चाहिए.
अथवा पूरे ठंड के मौसम तक रात्रि में बोरिंग का पानी तालाब के मध्य में तलहटी में डालना चाहिए एवं पानी का स्तर उपर उठने के बाद ऊपर से एक निकासी पाइप लगा देना चाहिए.
पंगेशियस मछलियों वाले तालाब में तैयार मछली की निकासी का कार्य 3-4 दिनों के अन्दर लगातार कर लेना चाहिए क्योंकि बची हुई मछ्ली को छोड़ने से मरने की संभावना बढ़ जाती है.
तालाब में चूना का प्रयोग 15 से 20 किलो ग्राम पीएच मान के अनुसार प्रति एकड़ की दर से 15 दिनों के अंतराल पर करें.
मछलियों को संक्रमण से बचाने के लिए प्रति एकड़ 400 ग्राम पोटाशियम परमेग्रेट या 500 मिली ग्राम प्रति एकड़ की दर से वाटर सेनिटाईजर का प्रयोग करें.
तालाब का पानी ज्यादा हरा होने पर चुना एवं रासायनिक खाद का प्रयोग बंद कर दें एवं 800 ग्राम प्रति एकड़ की दर से कॉपर सल्सफेट का प्रयोग पानी में घोलकर करें.













Leave a comment