नई दिल्ली. डेयरी पशु के लिए पानी बेहद ही जरूरी होता है. क्योंकि एक्सपर्ट का कहना है कि पशु के दूध में तकरीबन 70 फीसद तक पानी ही होता है. इसलिए पशुओं को पानी सही मात्रा में पिलाना तो जरूरी है ही, साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि पशु को पानी में कुछ ऐसी चीजें मिलाकर पिलाएं, जिससे पशु पानी भी जरूरत के मुताबिक पिए और उसका दूध उत्पादन भी बेहतर हो. इसलिए जरूरी है कि पशुपालक भाई ये जान लें कि आखिर पशु को पानी में क्या मिलाकर पिलाना चाहिए.
डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं को पानी पिलाते समय गुड़, सौंफ और मेथी दाना मिलाकर पिलाना चाहिए. इससे बेहतर दूध उत्पादन मिल सकता है. जिससे आपको डेयरी फार्मिंग में भी फायदा होगा. जबकि हर एक पशुपालक यही चाहता है कि उसका पशु ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन करे.
क्या है इन चीजों को देने का फायदा
बात अगर गुड़ की करें तो इससे पशु को ऊर्जा मिलती है. ये पाचन शक्ति को बढ़ाता है. पशु को ताकत भी देता है.
सौंफ पानी में मिलाकर देने से पानी का स्वाद बेहतर होता है. सौंफ पाचन में मदद करती है. गैस और अपच से राहत मिलती है.
मेथी दाना हार्मोन संतुलन में सहायक है. दूध उत्पादन बढ़ाने में मददगार है. पशु की सेहत के लिए भी फायदेमंद है.
बनाने की प्रक्रिया क्या है
गुड़ को 100 ग्राम छोटे टुकड़ो में लें. सौंफ 50 ग्राम हल्का कुचल लें. मेथी दाना 25 ग्राम रातभर भिगोकर दें.
इन सबको एक लीटर पानी में मिलाकर 5 से 10 मिनट तक हिलाएं और भी घोलें. इसके बाद पशु को पीने के लिए दे दें.
पिलाने का तरीका क्या है
रोजाना सुबह या शाम पानी के साथ दें.
एक बार में 1-2 लीटर पशु के आकार के अनुसार दें.
लगातार 7-15 दिन तक दें. इससे आपको फर्क नजर आएगा.
वैसे दूध बढ़ाने के लिए संतुलित हरा और सुखा चारा दें. उचित मात्रा में पशु आहार दें.
मिनरल मिक्सचर और नमक दें और हमेशा साफ पानी उपलब्ध रखें.
समय पर दुहाई करें और थन की सफाई रखें. इससे दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है.
निष्कर्ष
दूध दो गुना होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे देसी देखभाल और संतुलित आहार के सहयोग के रूप में ही आजमाएं. आप अपनी तसल्ली के लिए पशु एक्सपर्ट से भी मशविरा कर सकते हैं. वहीं अनुभवी पशुपालकों से भी बातचीत करें.













Leave a comment