Home पशुपालन Alert: देशभर के 93 जिलों में बबेसिओसिस बीमारी के खतरे को लेकर अलर्ट जारी, पढ़ें लक्षण और बचाव
पशुपालन

Alert: देशभर के 93 जिलों में बबेसिओसिस बीमारी के खतरे को लेकर अलर्ट जारी, पढ़ें लक्षण और बचाव

animal pregnancy
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. पशुओं में होने वाली बबेसिओसिस एक ऐसी बीमारी है जो हर तरह के पशुओं को अपना शिकार बना लेती है. यह पशुओं में होने वाला वो रोग है जो रक्त प्रोटोजोआ के जरिए होता है. पशुओं को लेकर काम करने वाली निविदा संस्था ने देश भर में इस बीमारी के प्रसार की संभावना आ जाता आई है. संस्था की ओर से जारी किए गए डाटा में कहा गया है कि देश की 93 शहरों में इसका असर देखने को मिलेगा. सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और उसके बाद झारखंड में इसका असर देखने को मिल सकता है.

गंभीर बता ये है कि इसी महीने में ये बीमारी का असर ज्यादा होगा. संस्था की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर गौर करें तो असम में सात शहर, बिहार के तीन, गोवा का एक और झारखंड का 25 शहर इसे प्रभावित होगा. जबकि केरल में 12, पांडुचेरी में दो, राजस्थान में एक, त्रिपुरा में दो, वेस्ट बंगाल में 10 जिलों में इस बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा है. वहीं उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में इसका खतरा बताया जा रहा है. वहीं देश के कुल9 राज्यों के 93 शहरों में इस बीमारी का खतरा है.

क्या है ये रोग जानें यहां
एक्सपर्ट के मुताबिक बबेसिओसिस पशुओं में होने वाला वह रोग है जो रक्त प्रोटोज़ोआ की वजह से होता है. जो यूनिसेल्यूलर जीव है. यह मलेरिया-जैसा रोग है, जो बबेसिया नाम के प्रोटोजोवा के संक्रमण की वजह से होता है. स्तनधारियों जीवों में ट्राइपैनोसोम के बाद बबेसिया दूसरा सबसे ज्यादा होने वाला रक्त परजीवी है. अगर इसके उपचार की बात की जाए तो इमिडोकार्ब को 1.2 मिलीग्राम/किग्रा, एससी, एक बार दिया जाता है. जबकि 3 मिलीग्राम/किग्रा की खुराक पर, इमिडोकार्ब लगभग 4 सप्ताह तक बेबीसियोसिस से पशुओं को सेफ्टी प्रदान करता है.

क्या हैं इस बीमारी के लक्षण
इस रोग के लक्षण की बात की जाए तो सुस्ती, कमजोरी, अवसाद और बुखार (अक्सर 106 डिग्री फारेनहाइट 41 डिग्री सेल्सियस है, जो पूरे समय बने रहते हैं, और बाद में इनके साथ भूख न लगना, एनीमिया, पीलिया और वजन में कमी भी आती है. हीमोग्लोबिनेमिया और हीमोग्लोबिनुरिया अंतिम चरण में होते हैं. हालाँकि छोटे जुगाली करने वाले जानवर बेबेसिया की कई प्रजातियों से संक्रमित हो जाते हैं. इसमें दो सबसे महत्वपूर्ण प्रजातियां बीओविस और बी मोटासी हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि इंसानों में यह रोग पाया जाता है लेकिन बहुत कम असर दिखाई देता है.

खून में घुसते हैं बबेसिया
एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि बबेसिया प्रजाति के प्रोटोज़ोआ पशुओं के खून में चिचडियों किलनी या कुटकी के माध्यम से दाखिल हो जाते हैं. वे खून की लाल रक्त कोशिकाओं में जाकर अपनी संख्या को तेजी के साथ बढ़ाते हैं. इस वजह से लाल खून की कोशिकायें खत्म होने लग जाती हैं. लाल रक्त किशिकाओं में मौजूद हीमोग्लोबिन पेशाब के द्वारा शरीर से बाहर निकलने लगता है जिससे पेशाब का रंग कॉफी के रंग में तब्दील हो जाता है. कभी-कभी पशु को खून वाले दस्त भी लग जाते हैं. इस वजह से पशु खून की कमी हो जाने से बहुत कमज़ोर हो जाते हैं. इसमें पीलिया के लक्षण भी दिखाई देते हैं औंर समय से इलाज न कराया जाए तो पशु की मौत हो सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

ब्रुसेलोसिस ब्रुसेला बैक्टीरिया के कारण होता है जो मुख्य रूप से पशुधन (जैसे गाय, भेड़, बकरी) में पाए जाते हैं.
पशुपालन

Animal Husbandry Tips: एफएमडी से बचाने के लिए पशु के खुरों को फिनाइल के पानी से धोएं

नई दिल्ली. खुरपका-मुंहपका रोग (FMD) बेहद ही खतरनाक बीमारी में से एक...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में रेट वाटर डिजीज है बेहद खतरनाक, उत्पादन पर पड़ता है बुरा असर

नई दिल्ली. पशु को कई बीमारियां होती हैं. जिससे उनका उत्पादन और...

murrah buffalo livestock
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने पशुपालक को बना दिया करोड़पति, खूब हो रही है कमाई

नई दिल्ली. पशुपालन एक ऐसा काम है जो आपको करोड़पति बना सकता...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...