Home डेयरी Dairy Milk: अमूल ने दूध में फैट और SNF बढ़ाने को उठाया ये कदम, जानें पशुपालकों का इसमें क्या है फायदा
डेयरी

Dairy Milk: अमूल ने दूध में फैट और SNF बढ़ाने को उठाया ये कदम, जानें पशुपालकों का इसमें क्या है फायदा

amul milk snf
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. देश भर में दूध सप्लाई करने वाली अमूल डेयरी ने नई फीड किस्म लॉन्च की है. इसका उद्देश्य भैंस के दूध में गैर ठोस वसा एसएनएफ में सुधार करना है. अमूल की ओर से कहा गया कि देश के घरेलू डेयरी उद्योग में कम फैट और एसएनएफ की समस्या आम बात है. दुग्ध संघ के रिसर्च से पता चला है कि एसएनएफ सामग्री डेयरी पशुओं को दिए जाने वाले आहार, कम प्रोटीन और ऊर्जा के कारण ही है. जिस वजह से अमूल की ओर से एक परियोजना की शुरुआत की गई है. जिसके माध्यम से मिल्क शेड क्षेत्र के सभी गांव में 3000 मशीन इंस्टाल की गई हैं.

क्या है एनएनएफ कम होने की वजह
अमूल डेयरी के एमडी अमित व्यास का कहना है कि एक विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए हमने अपने डेयरी किसानों और वसा और एसएनएफ सामग्री का विवरण प्रदान करना शुरू कर दिया है. डेयरी पशुओं में कम एसएनएफ सामग्री के पीछे के कारणों का मूल्यांकन भी किया गया है. उन्होंने बताया कि इससे पता चला है कि आम तौर पर कम एसएनएफ सामग्री के पीछे तीन मुख्य कारण हैं, उन्होंने बताया कि दूध के साथ पानी मिलाना इसका एक कारण है. वहीं सबक्लिनिकल मास्टिटिस (जो दूध उत्पादन को कम करता है) या विटामिन और खनिज युक्त फ़ीड की कमी शामिल है. गर्मी के मौसम से पहले अमूल डेयरी के अध्यक्ष विपुल पटेल ने अन्य बोर्ड सदस्यों के साथ फीड पूरक के रूप में अमूल एसएनएफ वृद्धि को लांच किया है, जो डेयरी किसानों को दूध की उपज, वसा और एसएनएस सामग्री में सुधार करेगा.

क्या होता है एसएनएफ
बता दें कि दूध और उनसे बने उत्पादों का सेवन दुनिया भर में होता है. ऐसे में पशुपालक अक्सर यह सोचते हैं कि दूध की मात्रा को कैसे बढ़ाया जाए. जबकि पशुपालक दूध की गुणवत्ता को बेहत करके भी ज्यादा आय अर्जित कर सकते हैं. पशुपालक गाय भैंस के दूध में फैट और एसएनएफ को बढ़ाकर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. दूध में फैट और एसएनएफ जितना अधिक होता है, दूध की गुणवत्ता उतनी बेहतर मानी जाती है. दूध के अंदर पानी और बैटरफैट पदार्थ होते हैं, उन्हें एसएनएफ सोलिड्स नॉन फैट कहते हैं. आपको बता दें कि एसएनएफ में विटामिन लैक्टोज और खनिज पदार्थ आदि शामिल होते हैं. दूध की गुणवत्ता को बेहतर करने में ये पदार्थ आवश्यक मानें जाते हैं. गाय के दूध में 8.5% तक एसएनएफ पाया जाता है, वहीं भैंस में 9% तक ये मौजूद होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: इकोसिस्टम में डेयरी किसानों को पहले फायदा पहुंचाने पर दिया जाएगा जोर

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीबी को सरकार ने डेयरी सेक्टर...

डेयरी

Milk Production: यूपी में दूध स्टोरेज को बढ़ाने और डेयरी प्लांट के सही उपयोग का प्लान तैयार

नई दिल्ली. भारत दुनियाभर में दूध उत्पादन के मामले में नंबर वन...

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: बिहार में हर दिन एक करोड़ लीटर दूध का होगा उत्पादन

नई दिल्ली. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में...