Home पशुपालन Animal Husbandry: पशुपालन ने देश की कृषि अर्थव्यवस्था को किया मजबूत, यहां पढ़ें क्या कहती है रिपोर्ट
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने देश की कृषि अर्थव्यवस्था को किया मजबूत, यहां पढ़ें क्या कहती है रिपोर्ट

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो। livestockanimalnews

नई दिल्ली. पशुपालन एवं डेयरी विभाग की साल 2024 की रिपोर्ट इस ओर इशारा कर रही है कि पशुधन क्षेत्र भारत की कृषि अर्थव्यवस्था को लगातार मजबूत कर रहा है. 2014 से यह 12.99 प्रतिशत चक्रवृद्धि वार्षिक ग्रोथ से बढ़ रहा है. असल में सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए खूब काम कर रही है. सरकार पशुपालन के जरिए ही किसानों की आमदनी में इजाफा करना चाहती है. किसानों की इनकम को दोगुना करना मकसद है. जिसका असर 10 सालों में नजर भी आने लगा है. किसानों को इससे फायदा होने लगा है. वहीं दूश की अर्थ व्यवस्था को भी इससे बल मिला है.

पशुधन क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का एक महत्वपूर्ण उप-क्षेत्र है. वर्ष 2014-15 से वर्ष 2022-23 तक यह 12.99 फीसद की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ा है. कुल कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र सकल मूल्य वर्धित (GVA) में पशुधन का योगदान वर्ष 2014-15 में 24.38 फीसदी से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 30.23 फीसद (प्रचलित मूल्यों पर) हो गया है. पशुधन क्षेत्र ने वर्ष 2022-23 में कुल जीवीए में 5.50% (वर्तमान मूल्यों पर) का योगदान दिया.

दूध उत्पादन में हुआ इजाफा
वहीं भारत दूध उत्पादन में पहले स्थान पर है और वैश्विक दूध उत्पादन में 24.76 फीसदी का योगदान देता है. पिछले 10 वर्षों में दूध उत्पादन 5.62 परसेंट की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ रहा है, जो वर्ष 2014-15 के दौरान 146.31 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2023-24 के दौरान 239.30 मिलियन टन हो गया है. साल 2022 की तुलना में वर्ष 2023 (अनुमानित) के दौरान विश्व दूध उत्पादन में 1.50 परसेंट की वृद्धि हुई है. साल 2023-24 के दौरान भारत में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 471 ग्राम प्रतिदिन है, जबकि वर्ष 2023 (अनुमानित) में विश्व औसत 329 ग्राम प्रतिदिन है.

अंडा उत्पादन में भी हुआ इजाफा
खाद्य एवं कृषि संगठन कॉर्पोरेट सांख्यिकी डेटाबेस (FAOSTAT) उत्पादन डेटा (2022) के अनुसार, भारत अंडा उत्पादन में विश्व में दूसरे स्थान पर और मांस उत्पादन में 5वें स्थान पर है. देश में अंडा उत्पादन वर्ष 2014-15 में 78.48 बिलियन से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 142.77 बिलियन हो गया है. देश में अंडा उत्पादन पिछले 10 वर्षों में 6.87 परसेंट की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ रहा है. वर्ष 2023-24 में प्रति व्यक्ति अंडे की उपलब्धता वर्ष 2014-15 में 62 अंडों की तुलना में 103 अंडे प्रति वर्ष है. देश में मांस उत्पादन वर्ष 2014-15 में 6.69 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 10.25 मिलियन टन हो गया है. देश में मांस उत्पादन पिछले 10 वर्षों में 4.85% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ रहा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

अप्रैल महीने में भैंसे हीट में आती हैं और यह मौसम उनके गर्भाधान के लिए सही है. लेकिन इस बार अप्रैल के महीने में गर्मी अधिक है. ऐसे में गर्भाधान में प्रॉब्लम आ सकती है.
पशुपालन

Animal Husbandry Tips: ठंड में पशुओं की ऐसे करें देखभाल, खान-पान के बारे में जानें यहां

नई दिल्ली. ठंड का आगाज हो चुका है. जैसे-जैसे दिसंबर का महीना...

पशुपालन

Animal Husbandry: भारत ग्लोबल बायोगैस हब के तौर पर होगा स्थापित, जानें कैसे होगा ये बड़ा काम

नई दिल्ली. दुनियाभर के तमाम देशों के मुकाबले भारत में सिर्फ 3...

पशुपालन

Animal Husbandry: अब मुर्रा भैंस नस्ल में होगा सुधार, गडवासु के हाथ आया ये खास सांड

नई दिल्ली. पंजाब और उत्तरी भारत में मुर्रा भैंस के जेनेटिक सुधार...