Home पशुपालन Animal Husbandry: पशु चिकित्सालय को मिलेगी डिजिटल एक्स-रे मशीन, गंभीर बीमारियों की होगी जांच
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु चिकित्सालय को मिलेगी डिजिटल एक्स-रे मशीन, गंभीर बीमारियों की होगी जांच

In the last few years, the problem of stray cattle has taken a frightening form in Uttar Pradesh and other states.
प्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्ली. पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. सरकार चाहती है कि पशुधन की संख्या बढ़े और इससे किसानों की इनकम को दोगुना किया जा सके. वहीं जब पशुधन की संख्या बढ़ेगी तो दूध उत्पादन भी बढ़ेगा. एक्सपर्ट का कहना है कि पशुपालन में सबसे बड़ा रोड़ा बीमारी है. पशुओं को बीमारी हो जाती है तो फिर इसका इलाज काफी महंगा होता है. इससे पशुपालकों को नुकसान उठाना पड़ जाता है. साथ ही इससे उत्पादन भी कम होता है. इसलिए पशुओं की बीमारियों को दूर करने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है.

बात अगर राजस्थान की करें तो यहां भी पशुओं की बीमारियों की रोकथाम के लिए सरकार ने पहल की है. सरकार की पहल के नतीजे में अब सबसे अधिक पशुधन वाले जिले बाड़मेर में एडवांस डिजिटल एक्स-रे मशीन और सोनोग्राफी मशीन लाने की तैयार की जा रही है. ताकि पशुधन की बीमारी की जांच आसानी के साथ की जाए और उसका इलाज भी हो सके. ताकि प्रति पशु उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सके. यही वजह है कि सरकार इसको लेकर काम कर रही है.

पशु रोगों की जांच होगी आसान
राजस्थान के सबसे अधिक पशुधन वाले जिले बाड़मेर में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय नेहरू नगर को जल्द ही एडवांस डिजिटल एक्स-रे और सोनोग्राफी मशीन मिलेगी. इस संबंध में प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत के बाड़मेर दौरे के दौरान पशुपाल पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नारायण सिंह सोलंकी और उपनिदेशक डॉ. राजेश शर्मा ने उन्हें निवेदन पत्र सौंपा. इसमें डिजिटल मशीनों की मांग की गई थी. मंत्री ने तुरंत सहमति दी और अनुशंसा कर दी. मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मशीनें खरीदकर अस्पताल में लगाई जाएंगी. इससे गंभीर पशु रोगों की जांच आसान होगी. बड़े ऑपरेशन, हड्डी टूटने पर फ्रैक्चर जोड़ने, सिजेरियन और रुमेनोटोमी ऑपरेशन में मदद मिलेगी.

चार मल्टीस्पेशलिटी पशु चिकित्सालय खोले जाएंगे
डिजिटल एक्स-रे मशीन से सरहदी गांवों में आने वाले रेडियो चिप लगे पक्षियों की भी जांच हो सकेगी. इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को भी सहयोग मिलेगा. मंत्री ने बताया कि बजट घोषणा के अनुसार पशु चिकित्सा सेवा में सुधार के लिए एक्सीलेंस सेंटर की घोषणा की गई थी. इसके तहत सर्जरी से जुड़ी सेवाओं में ये मशीनें सहायक होंगी. पिछले बजट में बाड़मेर में 4 नए बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय खोलने की घोषणा हुई थी. इनमें एडवांस डिजिटल सोनोग्राफी, एक्स-रे और लैब की सुविधा दी जाएगी. इससे पशुपालकों को बेहतर सेवा मिलेगी. मंत्री ने बताया कि मंगला पशु बीमा योजना और उष्ट्र संरक्षण योजना अच्छी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...