Home पशुपालन Animal Husbandry Tips: ठंड में पशुओं की ऐसे करें देखभाल, खान-पान के बारे में जानें यहां
पशुपालन

Animal Husbandry Tips: ठंड में पशुओं की ऐसे करें देखभाल, खान-पान के बारे में जानें यहां

अप्रैल महीने में भैंसे हीट में आती हैं और यह मौसम उनके गर्भाधान के लिए सही है. लेकिन इस बार अप्रैल के महीने में गर्मी अधिक है. ऐसे में गर्भाधान में प्रॉब्लम आ सकती है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. ठंड का आगाज हो चुका है. जैसे-जैसे दिसंबर का महीना आगे बढ़ेगा ठंड पशुओं को और परेशान करेगी. शीतलहर भी शुरू हो जाएगी और इसके बाद पशुपालकों को और ज्यादा पशुओं का ध्यान देना होगा. ऐसे में कुछ सावधानियां बरतनी होंगी,​ जिससे पशुपालन के काम में नुकसान से खुद को बचाया जा सकता है. बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) की ओर से इस बारे में अहम जानकारी साझा की गई. जिसको यहां लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) आपके लिए लाया है. आइए जानते हैं.

शीतलहर में पशु प्रबंधन की बात की जाए तो दुधारू पशुओं के लिए विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए. जैसे दूध निकालते समय गर्म पानी से थन धोकर सुखाना चाहिए. ठंडी हवा में दूध दोहन न करें. थन को सूजन से बचाने के लिए उसे साफ रखें.

पशुओं को खिलाएं-पिलाएं
एक्सपर्ट का कहना है कि शीतलहर में पानी को गुनगुना कर पशुओं को उपलब्ध कराएं.

यदि आप उन्हें ठंडा पानी पिलाते हैं तो जान लें कि बहुत ठंडा पानी पिलाने से पशु बीमार पड़ते हैं.

सुबह-शाम हल्का गुनगुना पानी जरूरी दें. पानी की टंकी ढककर रखें ताकि बर्फ जैसी ठंड न हो. वहीं गुनगुना पानी देना जरूरी है.

ठंड में ठंडा पानी देने से पशु पानी कम पीते हैं और इससे दूध घट जाता है.

इसलिए इस मौसम में हमेशा हल्का गुनगुना पानी दें. जिसका तापमान 20-25°C रख सकते हैं.

गुनगुना पानी देने से दूध बढ़ता है, पाचन अच्छा होता है और शरीर गर्म रहता है.

ठंड के मौसम में दुधारू पशुओं के खान-पान की बात करें तो उन्हें मिनरल मिक्सचर और नमक दें.

ठंड में शरीर की कार्यक्षमता कम होती है, इसलिए प्रतिदिन मिनरल मिक्सचर 50-60 ग्राम दें और 20-30 ग्राम नमक जरूर दें.

इससे शरीर में कैल्शियम, फॉस्फोरस और अन्य खनिजों की कमी नहीं होती है.

सूखे चारे के रूप में भूसा (गेहूं/धान), सूखी घास, चोकर आदि में 1-2% गुड़ या नमक मिलाकर खिलाएँ ताकि स्वाद भी बढ़े और ऊर्जा भी मिले.

सर्दी में सूखे चारे से ज्यादा गर्मी और पोषण देने वाले हरे चारे जैसे बरसीम, ओट (जई), मक्का चारा और थोड़ी मात्रा में गाजर-बथुआ-मैथी जैसे स्थानीय साग खिलाएं.

हरे चारे में पानी अधिक होता है, जिससे शरीर में हीट बैलेंस बना रहता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

World Veterinary Day: 2030 तक एफएमडी और ब्रूसेलोसिस बीमारी देश से हो जाएगी खत्म !

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है और इसमें सबसे...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...