Home पशुपालन Animal Water Management: गर्मी के मौसम में पशुओं में पानी की जरूरत कैसे पूरी हो, जानिए ये तरीके
पशुपालन

Animal Water Management: गर्मी के मौसम में पशुओं में पानी की जरूरत कैसे पूरी हो, जानिए ये तरीके

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. इंसान हो या पशु, सभी को पानी की जरूरत होती है. पशुओं को हमेशा साफ पानी देना चाहिए. पशुओं को जो पानी दिया जा रहा है, उसमें यह ध्यान देना चाहिए कि पानी में कोई विषैला पदार्थ न हो. बीमारी पैदा करने वाले जीवाणु और कई प्रकार की परजीवियों के अंडे न हों. क्योंकि गंदा पानी पीने से पशुओं को कई तरह की बीमारी हो सकती है. जिसमें एथ्रेंक्स, गलाघोंटू, लंगडी और अपच जैसी बीमारियां भी शामिल हैं. पशु एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मियों में एक पशु को कम से कम तीन बार पानी पिलाना चाहिए. अगर पशु दिन में 5 लीटर दूध देता है तो उसे दिन भर 15 लीटर पानी पीने की जरूरत होती है.

पशुओं को अगर पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पिलाया गया, तो इसका असर उनकी सेहत पर दिखता है. वहीं दूध उत्पादन में भी असर पड़ता है. अगर पशु को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिला तो उसकी दैनिक जरूरत पूरी नहीं होगी और इससे कई तरह की दिक्कतें भी होगी. आमतौर पर पशुपालक सोचते हैं कि पशुओं की पानी की जरूरत सिर्फ पीने के पानी से पूरी होती है, लेकिन यहां हम बताना चाहेंगे कि वह गलत हैं. पशुओं के शरीर में जितनी पानी की जरूरत होती है पीने के पानी के अलावा दो अन्य तरीके से भी पूरी की जा सकती है. एक्सपर्ट के मुताबिक आहार द्वारा और उपापचयी पानी के जरिए भी पशुओं के शरीर में पानी की जरूरत पूरी की जा सकती है. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

पीने के पानी के जरिए: पशु अपनी आवश्यकता के मुताबिक अधिकांश भाग पानी पीकर पूरा करते हैं. अन्य स्रोतों से प्राप्त जल के बाद जो जरूरत रहती है उसे अपनी पशु पीने के पानी के जरिए पूरा कर लेते हैं. इसलिए जरूरी है कि पशु को समय-समय पर उनकी जरूरत के मुताबिक पानी दिया जाए. खास तौर पर गर्मी में पशुओं के शरीर में पानी की कमी न होने दिया जाए. इसका खास ख्याल पशुपालक रखें.

आहार के जरिए: पशुओं को जब रसदार हरे चारे प्राप्त होते हैं तो वह अपनी जरूरत का ज्यादातर पानी चारों द्वारा भी प्राप्त कर लेते हैं. शुष्क पशु यदि वर्षा ऋतु में हरी घासों पर निर्भर रहता है तो उनकी पानी की बहुत सी जरूरत इन्हीं चारों से पूरी हो जाती हैं. तब पशु बहुत कम पानी पीते हैं और उन्हें ज्यादा पानी की जरूरत भी नहीं होती है.

उपापचयी पानी क्या है: पशुओं के पानी की जरूरत उपापचयी जल से भी पूरी हो जाती है. शूगर के मेटाबोलिज्म से उनके भार का 60 प्रतिशत, प्रोटीन से 42 प्रतिशत तथा वसा से 100 प्रतिशत से भी अधिक पानी पैदा होता है. इसी तरह से प्रोटीन, वसा तथा शूगर के शरीर में सिंथेसिस से मेटाबोलिज्म से एक व्यक्ति जो 2400 कैलोरी ऊर्जा पैदा करता है, उसके शरीर में लगभग 300 मिली मेटोबोलिज्म जल उत्पन्न होता है. ज्यादातर पालतू पशुओं में उनकी आवश्यकता का 5-10 प्रतिशत तक जल उपापचय द्वारा प्राप्त होता हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
पशुपालन

Animal Husbandry: नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और टैगिंग पर फोकस करेगी एमपी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की राज्य सरकार राज्य को नंबर वन दूध...

पशुपालन

Animal News: पुआल, सूखी घास और गेहूं के भूसे से तैयार करें पशु का बिस्तर, 2 से 6 इंच रखें मोटाई

नई दिल्ली. उत्तर भारत में मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव होता है,...