Home पशुपालन Animal News: घर पर ही बनाएं काल्फ स्टार्टर, तेजी से होगी बछड़ियों की ग्रोथ, इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
पशुपालन

Animal News: घर पर ही बनाएं काल्फ स्टार्टर, तेजी से होगी बछड़ियों की ग्रोथ, इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

animal husbandry
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. अगर बछड़े-बछड़ियों को पशुपालन का भविष्य कहा जाए तो गलत नहीं होगा. क्योंकि आज जो ब​छड़ियां हैं, वही आगे चलकर दूध उत्पादन करने लगती हैं. जिसके बाद डेयरी फार्मिंग में मुनाफा कई गुना बढ़ जाता है. इसलिए पशु एक्सपर्ट हमेशा ही बछड़ियों का अच्छी तरह से ख्याल रखने की सलाह पशुपालकों को देते हैं. ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न आए और उनकी ग्रोथ अच्छी हो. जिससे पशुपालक भाइयों को आगे चलकर इसका बड़ा फायदा मिले, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पशुपालक उनकी ठीक ढंग से देखरेख नहीं करते, जिससे उनकी ग्रोथ अच्छी नहीं होती है.

एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो जिस तरह से दुधारू पशुओं का ख्याल रखने की जरूरत होती है, वैसे ही बच्चों का भी ख्याल रखना चाहिए. उनकी तमाम जरूरतों को पूरा करना चाहिए. बछड़ियां जब पैदा हों तो उन्हें शुरुआती दिनों में मां का दूध देना चाहिए होता है जो उनके लिए सर्वोत्तम आहार है. इसके बाद उन्हें काल्फ स्टार्टर भी दिया जाता है जो उनकी ग्रोथ करने में मदद करता है. आप चाहें तो बाजार से भी काल्फ स्टार्टर खरीद सकते हैं और चाहें तो घर पर भी बना सकते हैं. यहां हम आपको घर पर काल्फ स्टार्ट कैसे बनाएं, इसका तरीका बताने जा रहे हैं.

इन सामग्री से बनाएं काल्फ स्टार्टर
अगर आप घर पर ही काल्फ स्टार्टर बनाकर रिजल्ट बेहतरीन रिजल्ट चाहते हैं तो इस खबर के अंत तक बन रहे. काल्फ स्टार्टर बनाने के लिए 200 ग्राम बिनोलै की खल की जरूरत होगी. इसके अलावा 150 ग्राम सरसों की खल भी इसके लिए चाहिए होती है. वहीं ढाई सौ ग्राम गेहूं के आटे की भी जरूरत होगी. जबकि 200 ग्राम मक्के का आटा भी लेना होगा. इसमें 100 ग्राम गेहूं का चोकर, 100 ग्राम दाल या चने की चूरी भी मिलाएं. इसके अलावा 20 ग्राम मिनरल मिक्सचर की भी जरूरत पड़ेगी. इन सब चीजों से ही काल्फ स्टार्टर बनेगा, जो पशु के बच्चों की ग्रोथ के लिए अच्छा है.

कितना खिलाना है, जानें यहां
आपको बता दें कि यह सामग्री एक किलो काल्फ स्टार्टर बनाने के लिए है. इसे बनाने के तरीके के बारे में बात की जाए तो इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें. इसके अंदर तीन लीटर पानी भी ऐड कर दें और फिर से ढाई घंटे के लिए किसी बर्तन के अंदर रख दें. ढाई घंटे के बाद पानी सूख जाएगा और काल्ट स्टार्टर तैयार हो जाएगा. इसके बाद बछ​ड़े और ब​छड़ियों को इसे खिलाया जा सकता है. बछड़ी 15 से 20 दिन की है तो 20 से 25 ग्राम दें. जब उसकी उम्र एक से डेढ़ साल हो जाए तो इसकी मात्रा एक से डेढ़ किलो कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालन

Animal Husbandry: HF और जर्सी गाय के मुकाबले भैंस को ज्यादा लगती है ठंड, बचाव करना है जरूरी

नई दिल्ली. धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. इसलिएए...

चारे की फसल उगाने का एक खास समय होता है, जोकि अलग-अलग चारे के लिए अलग-अलग है.
पशुपालन

Animal Fodder: इस साल डेयरी किसानों के लिए चुनौती बन गया है पशु चारे पर आने वाला खर्च

नई दिल्ली. भारत में दूध उत्पादन की कुल लागत का 60–70 फीसद...