Home डेयरी Dairy News: डेयरी फार्म में होनी ही चाहिए ये तीन मशीनें, यहां पढ़ें क्या-क्या हैं इसके फायदे
डेयरी

Dairy News: डेयरी फार्म में होनी ही चाहिए ये तीन मशीनें, यहां पढ़ें क्या-क्या हैं इसके फायदे

milk production in india
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस एक ऐसा काम है, जिसे करके आप हजारों लाखों रुपए कमा सकते हैं. आप चाहें तो शुरुआत में एक दो पशु से डेयरी फार्मिंग का काम शुरू कर सकते हैं. जैसे-जैसे इसमें आपको कामयाबी मिलेगी, पशुओं की संख्या बढ़ाकर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. डेयरी फार्मिंग के लिए अच्छी नस्ल के पशु और ज्यादा दूध देने वाले पशु की जरूरत होती है. जिससे दूध निकालकर बाजार में बेचा जाता है और इससे अच्छी कमाई होती है. भारत भले ही दूध उत्पादन के मामले में दुनिया में नंबर वन है लेकिन अभी भी अच्छी क्वालिटी के दूध की डिमांड खूब है. इसी वजह से डेयरी का काम अच्छा माना जाता है.

अगर आप डेयरी फार्मर हैं तो यहां हम आपको एक अहम जानकारी देने जा रहे हैं. एनिमल एक्सपर्ट के मुताबिक डेयरी फार्म में तीन तरह की मशीन रखना बेहद ही जरूरी है. जिससे डेयरी फार्मिंग का काम अच्छा और कम लागत वाला हो जाता है. साथ ही इसमें मुनाफा भी बढ़ जाता है. इसमें मिल्किंग मशीन, पानी की मशीन और फीड कटर मशीन शामिल है. इन तीनों ही मशीनों की हर वक्त डेयरी फार्मिंग में जरूरत पड़ती है. इसके बिना भी डेयरी फार्मिंग का काम किया जा सकता है लेकिन इसको रखने से बहुत सी आसानी मिलती है. आईए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं.

मिल्किंग मशीन के फायदे
डेयरी फार्म में मिल्किंग मशीन जरूर होनी चाहिए. क्योंकि इससे पशुपालक भाई पशुओं का दूध आसानी से निकाल सकत हैं और घंटे का काम कुछ मिनट में हो जाता है. मान लीजिए आपके पास 50 पशु हैं तो कुछ ही देर में मिल्किंग मशीन से पशु का दूध ले सकते हैं. इस मशीन को पशुओं के थन से जोड़ा जाता है, जिससे बिना मेहनत पशु का दूध निकल जाता है. वहीं इससे दूध की क्वालिटी भी बनी रहती है. किसी तरह के जर्म्स वगैरह की शिकायत नहीं रहती है. हालांकि इसका इस्तेमाल ट्रेनिंग लेने के बाद ही करना चाहिए. इसके बिना नहीं करना चाहिए.

पानी की मशीन
वहीं डेयरी पंप भी डेयरी फार्मिंग के लिए बाहरी अहम होता है. क्योंकि डेयरी फार्मिंग में फार्म की साफ सफाई के लिए हर वक्त पानी की जरूरत पड़ती है. जबकि पशुओं को भी ताजा और साफ पानी पिलाना पड़ता है. इस वजह से पानी की पर्याप्त व्यवस्था डेयरी फार्म में होनी चाहिए. जिसके लिए मोटर पंप लगवाना चाहिए. खासतौर पर सफाई में तो पानी की ज्यादा जरूरत पड़ती है. जिससे सफाई करने में आपको आसानी होगी. वहीं पशुओं को नहलाने में भी आसानी मिलती है. खासतौर पर पशुओं को साफ-सुथरा रखने के लिए नहलाया जाता है.

फीड कटर मशीन
बता दें कि डेयरी फार्म में फीड कटर मशीन की भी जरूर होती है. जिससे पशुओं के लिए चारा काटने में आसानी होती है. फीड कटर मशीन नई टेक्नोलॉजी की होनी चाहिए. ये मशीन बिजली और डीजल दोनों तरह से चलती है. जिससे कम समय में ढेर सारा चारा काटकर मिल जाता है. पशुओं की संख्या ज्यादा है तो डेयरी फार्म में फीड कटर मशीन जरूर होना चाहिए. इससे आपको काफी सहूलत मिलेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...