Home डेयरी Dairy Animal News: दुधारू पशु खरीदने में कहीं धोखा तो नहीं खा रहे हैं आप, जानें कैसे इससे बच सकते हैं
डेयरी

Dairy Animal News: दुधारू पशु खरीदने में कहीं धोखा तो नहीं खा रहे हैं आप, जानें कैसे इससे बच सकते हैं

animal husbandry
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी कारोबार में कमाई के लिए पशुओं का ज्यादा दूध उत्पादन करना जरूरी होता है. जब पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करता है तो फिर इससे डेयरी फार्मर्स को मुनाफा होता है. इसके लिए जरूरी है कि आपके बाड़े में ज्यादा दूध देने वाले पशु हों. अगर आप नए सिरे से इस काम को शुरू करना चाहते हैं और ये चाहते हैं कि दुधारू पशुओं को खरीदने में क्या सावधानी बरतनी चाहिए तो कुछ अहम बातों के बारे में कृषि सहकारिता और किसान कल्याण विभाग (Department of Agriculture Cooperation and Farmers Welfare) की ओर से बताया गया है.

किस तरह होता है धोखा
सबसे पहले ये जान लें कि दुधारू पशु खरीदने के दौरान आपके साथ धोखा भी हो सकता है. इसलिए कुछ सावधानी बरतनी चाहिए.

कृषि सहकारिता और किसान कल्याण विभाग की मानें तो दुधारू पशु को खरीदते समय लगातार तीन बार दूध दुह कर देखना चाहिए.

क्योंकि व्यापारी चतुराई से काम लेते हैं और आपको पशु खरीदते समय मात्र एक बार सुबह अथवा शाम को ही दोहन करके दिखाएंगे.

ऐसा करने से आप को लगेगा कि यह पशु अधिक दूध देने वाला है, लेकिन सच्चाई यह नहीं होती है.

व्यापारी एक समय का दोहन नहीं करता या फिर कम दूध दुहता है, जिससे दूध की मात्रा अयन में रह जाती है.

इस वजह लगता है कि गाय भैंस अधिक दूध देने वाली है. इसलिए दुधारू पशु की खरीददारी करते समय तीन बार लगातार दूध अपने सामने दुहाना चाहिए.

किस ब्यात वाले पशु को खरीदें
वहीं दूसरे तीसरे ब्यात के पशु को खरीदते समय प्रयास यह होना चाहिए कि गाय या भैंस उस दौरान एक माह की ब्याही हुई हो और उसके नीचे मादा बच्चा हो.

ऐसा करने से उक्त पशु के दूध देने की क्षमता का पूरा जान होने के साथ ही मादा पड़िया अथवा बछड़ी मिलने से भविष्य के लिए एक गाय भैंस और प्राप्त हो जाती है, जोकि भविष्य की पूंजी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...