Home डेयरी Dairy: दुधारू पशुओं की परख करते वक्त इन 10 बातों पर जरूर दें ध्यान
डेयरी

Dairy: दुधारू पशुओं की परख करते वक्त इन 10 बातों पर जरूर दें ध्यान

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
गाय-भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. दुधारू पशुओं से डेयरी फार्मिंग के काम में कमाई होती है. इसलिए नया पशु खरीदते समय दुधारू पशुओं की परख करना आना चाहिए. कृषि सहकारिता और किसान कल्याण विभाग (Department of Agriculture Cooperation and Farmers Welfare) के अनुसार दुधारू पशु का चयन करते समय उसकी सही उम्र का पता लगाना जरूरी होता है. पशु की सही उम्र का पता लगाने के लिए उसके दांतों को देखा जाता है. मुंह की निचले हिस्से में स्थाई दांतों के चार जोड़े होते हैं. ये सभी जोड़े एक साथ नहीं निकलते हैं. दांत का पहला जोड़ा पौने दो साल की उम्र में, दूसरा जोड़ा ढाई साल की उम्र में, तीसरा जोड़ा तीन साल के अंत में और चौथा जोड़ा चौथे साल के अंत की उम्र में निकलता है.

यहां पढ़ें किन बातों का ध्यान देना है
इस तरह से दांतों को देखकर नई और पुरानी गाय, भैंस की सटीक पहचान की जा सकती है.

औसतन एक गाय या फिर भैंस 20-22 वर्षों तक जीवित रहती है. गाय और भैंस की उत्पादकता उसकी उम्र के साथ-साथ घटती चली जाती है.

दुधारू पशु अपने जीवन के यौवन और मध्यकाल में अच्छा दुग्ध उत्पादन करता है.

इसलिए दुधारू पशु का चयन करते समय उसकी उम्र की सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है.

भैंस के सींग के छल्ले भी आयु का अनुमान लगाने में सहायक होते हैं. पहला छल्ला सींग की जड़ पर आमतौर तीन वर्ष की उम्र में बनता है.

इसके बाद हर साल एक-एक छल्ला और आता रहता है. सींग पर छल्लों की संख्या में दो जोड़कर भैंस की आयु का अनुमान लगाया जा सकता है.

अक्सर कुछ लालची लोग अधिक रुपया कमाने के चक्कर में दुधारू पशु खरीददार को धोखा देने के लिए रेती से छल्लों को रगड़ देने हैं.

इसलिए यह तरीका विश्वसनीय नहीं कहा जा सकता है. दूध देने वाले दुधारू गाय या भैंस में सींग पशु की नस्ल की पहचान का मुख्य चिन्ह होते हैं.

अगर सींग के होने या नहीं होने का पशु के दुग्ध उत्पादन की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है.

भैंस की मुर्रा नस्ल आज भी अपने मुड़े सौंगों के कारण ही पहचानी जाती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...