Home डेयरी Dairy Business: इस तरह करें दूध की मार्केटिंग, एक लीटर पर बढ़ जाएगा 30 रुपए तक मुनाफा
डेयरी

Dairy Business: इस तरह करें दूध की मार्केटिंग, एक लीटर पर बढ़ जाएगा 30 रुपए तक मुनाफा

PEANUT, MILK, CIPHET, LUDHIANA
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का काम है एक ऐसा काम है, जिससे आपको खूब अच्छी कमाई हो सकती है. अगर आप किसान हैं और डेयरी फार्मिंग का काम करना चाहते हैं तो कुछ पशुओं से इसकी शुरुआत कर सकते हैं. फिर पशुओं से उत्पादित दूध को बेचकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. बहुत से किसान बड़ी-बड़ी डेयरी कंपनियों को दूध बेचते हैं और उन्हें इससे कमाई होती है. जबकि बहुत से किसान लोकल मार्केट में या फिर आम लोगों तक दूध बेचकर कमाई करते हैं.

अगर कोई डेयरी फार्मिंग का काम शुरू करना चाहता है और उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो सरकार भी डेयरी फार्मिंग का काम शुरू करने के लिए मदद करती है. वहीं किसान मिल्क कलेक्शन सेंटर खोलना चाहते हैं तो केंद्र सरकार की डेयरी उद्यमिता विकास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. जबकि राज्य सरकारें भी अपने राज्यों में कई योजनाएं चला रही हैं. जिससे मदद लेकर इस काम को शुरू कर सकते हैं.

कितना मिलता है किसानों को दाम
आपको बता दें कि डेयरी फार्मिंग करने के बाद अगर आप लोकल मार्केट में या फिर आम लोगों को दूध बेचते हैं तो इससे ज्यादा कमाई होती है. क्योंकि यहां दूध का दाम ज्यादा मिलता है. अगर एक औसत जोड़ा जाए तो डेयरी कंपनियां किसानों से दूध खरीद के लिए अलग-अलग दरें तय करती हैं. यदि दूध में फैट और एसएनएफ 6 से 9 फीसदी है तक है तो एक आंकड़े के मुताबिक 38 से 40 रुपए तक दूध खरीदा जाता है. जबकि आप सीधे जनता तक दूध पहुंचाते हैं तो इससे आपको ज्यादा कमाई होगी.

एक लीटर पर मिलेगा अच्छा मुनाफा
डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि आम जनता तक सीधे दूध पहुंचने पर किसानों को 70 रुपए लीटर तक दूध का दाम मिल जाता है. जबकि लोगों को फ्रेश और अच्छी क्वालिटी का दूध मिलता है. इस वजह से आम लोग 70 रुपए लीटर तक आसानी से दूध खरीद लेते हैं. वहीं डेयरी कंपनियां से भी आम लोगों को इतना ही दाम चुका कर दूध लेना पड़ता है. अगर आप डेयरी कंपनियों को दूध न बेचकर सीधे आम जनता को दूध बेचते हैं तो हर लीटर 30 रुपए तक मुनाफा कमा सकते हैं. इसमें ट्रांसपोर्ट का खर्चा हटा दिया जाए तो 20 से 25 रुपए कमाई 1 लीटर में कहीं नहीं गई है. इससे डेयरी फार्मिंग का कारोबार और अच्छा हो जाएगा. आप पशुओं की संख्या बढ़ा पाएंगे और अच्छी कमाई कर सकेंगे.

इस तरह के ग्राहकों को किया जाए टारगेट
एक्सपर्ट का कहना है कि अभी भी फ्रेश और क्वालिटी वाले दूध की बहुत डिमांड है. बहुत से लोग डेयरी कंपनियों से दूध लेने के मुकाबले आम किसानों से लेना ज्यादा बेहतर समझते हैं. खासतौर पर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोग किसानों द्वारा चलाए जा रहे डेयरी फार्म में जाकर अपनी आंखों के सामने दूध लेते हैं. अगर ऐसे ग्राहकों को टारगेट किया जाए तो किसानों की इनकम और ज्यादा बढ़ सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: इकोसिस्टम में डेयरी किसानों को पहले फायदा पहुंचाने पर दिया जाएगा जोर

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीबी को सरकार ने डेयरी सेक्टर...

डेयरी

Milk Production: यूपी में दूध स्टोरेज को बढ़ाने और डेयरी प्लांट के सही उपयोग का प्लान तैयार

नई दिल्ली. भारत दुनियाभर में दूध उत्पादन के मामले में नंबर वन...

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: बिहार में हर दिन एक करोड़ लीटर दूध का होगा उत्पादन

नई दिल्ली. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में...