नई दिल्ली. ठंड का सीजन भी एक ऐसा वक्त है, जब पशु का दूध उत्पादन घट जाता है. ऐसे में डेयरी फार्मिंग का काम करने वाले पशुपालकों को नुकसान होता है. क्योंकि दूध उत्पादन बढ़ाना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता. बिहार सरकार के पशु और मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Fisheries, Government of India) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि अगर सही आहार और देखभाल का सही तरीका अपनाया जाए तो इस मौसम में भी पशु का दूध उत्पादन उसकी क्षमता के मुताबिक लिया जा सकता है. वहीं कई मामलों में दूध उत्पादन बढ़ भी जाता है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि सही आहार और ठीक तरह से पशु की देखभाल की जाए.
एक्सपर्ट का कहना है की सबसे पहले तो यह काम कर लेना चाहिए कि पशु को संतुलित आहार देना शुरू करें. उन्हें पर्याप्त धूप और सही शेड भी मिलना जरूरी है. क्योंकि दूध उत्पादन इससे सीधा जुड़ा होता है. इस रिपोर्ट में हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे पशु का दूध उत्पादन कम नहीं होगा. बस आपको कुछ चीज खिलानी हैं. जिसके बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं.
क्या-क्या खिलाना
यदि आप कम खर्चे में पशु का दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो फीड के अंदर रोजाना 50 ग्राम नमक मिलाकर पशुओं को खिलाना शुरू कर दें.
यदि आप पशु के फीड में नमक मिलना शुरू कर देंगे तो इससे पशुओं की प्यास बढ़ेगी और वह ज्यादा पानी पीएगा. जिसका फायदा दूध उत्पादन में होगा.
वहीं पशु का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए हफ्ते में दो बार 50—50 ग्राम मीठा सोडा पशुओं को जरूर खिलाएं.
मीठा सोडा खाने से पशु की पाचन शक्ति अच्छी होती है. इससे दूध उत्पादन बेहतर मिलता है. क्योंकि पशु जो कुछ भी खाता है, वह उसे आसानी से पच जाता है.
वहीं दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु को हर दिन 50 ग्राम मिनरल मिक्सचर भी जरूर देना चाहिए.
मिनरल मिक्सचर देने से पशुओं के शरीर में जिन भी पोषक तत्वों की कमी होती है ये उसकी भरपाई कर देता है.
वहीं पशु को 100 से 200 ग्राम गुड़ भी खिलाना चाहिए. जब पशु बच्चा देने वाला हो तो 15 दिन पहले उसे गुड़ खिलाना शुरू कर दें और बच्चा पैदा होने के एक महीने तक लगातार उसे देते रहें.
निष्कर्ष
यदि आप इस नुस्खे को अपनाते हैं तो इससे पशु का दूध उत्पादन कम नहीं होगा और इससे डेयरी फार्मिंग के काम में आपको नुकसान भी नहीं होगा.












