Home पशुपालन Goat Farming: बकरी को हींग का पानी पिलाने के क्या हैं फायदे, पढ़ें यहां
पशुपालन

Goat Farming: बकरी को हींग का पानी पिलाने के क्या हैं फायदे, पढ़ें यहां

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. पशुपालन में कई ऐसे देसी नुस्खे भी अपनाए जाते हैं जो बेहद ही कारगर होते हैं. कई अनुभवी पशुपालक भाई पुराने नुस्खे आजमा कर पशुओं को कई तरह की समस्याओं से बचा लेते हैं. यदि आप बकरी पालन करते हैं तो इसी तरह के एक नुस्खे के बारे में हम यहां आपको जानकारी देने जा रहे हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि अनुभवी बकरी पालक बताते हैं कि बकरी को हींग का पानी अगर पिलाया जाए तो इससे बकरियों को कई तरह की समस्याओं से बचाया जा सकता है. यदि आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो इस रिपोर्ट को पूरा पढ़ें. ताकि बकरी को हींग का पानी पिलाने के फायदे के बारे में आपको पता चल सके.

गौरतलब है कि बकरी पालन एक ऐसा व्यवसाय है, जिसको कम लागत में कहीं भी आसानी के साथ किया जा सकता है. अगर बकरी पालन को सही तरीके से किया जाए तो यह व्यवसाय बहुत ही फायदेमंद साबित होता है. बात करें बकरी को हींग का पानी पिलाने की तो सबसे पहले इस बात को समझ लें कि हींग बहुत ज्यादा बकरी को नहीं देना चाहिए इसकी मात्रा निर्धारित है.

यहां पढ़ें कैसे और कितना देना है
हींग को देने की बात करें तो जितना बड़ा चने का एक दाना होता है उतनी हींग लेना है. बकरी छोटी ब्रीड की हो या बड़ी ब्रीड की इतना ही उसके लिए काफी होगा.

यदि बकरी के बच्चे को भी हींग देना चाहते हैं तो आधे चने के बराबर हींग की मात्रा बकरी के बच्चों को दिया सकता है.

जितनी मात्रा आपको बताई गई है उसे पानी में मिलाकर आप बकरी को पिला सकते हैं. इसका फायदा उसे मिलने लगेगा.

फायदे की बात करें तो सबसे पहला फायदा इसका ये है कि इससे बकरी का पाचन तंत्र बेहद ही सक्रिय हो जाएगा.

इसके बाद आप बकरी को जो कुछ भी खिलाएं पिलाएंगे, वह आसानी से पचा लेगी और बकरी के शरीर में भी इसका असर दिखने लगेगा.

जो बकरी दूध का उत्पादन कर रही है, हींग का पानी पिलाने से उसका दूध उत्पादन भी बढ़ जाता है क्योंकि दूध देने की क्षमता में इससे इजाफा होता है.

अक्सर बकरी का पेट फूल जाता है, उसे कब्ज की शिकायत होती है. हींग का पानी देने से इस समस्या से भी निजात मिल जाती है.

निष्कर्ष
बस बकरी को हफ्ते में एक से दो बार हींग का पानी पिला देते हैं तो इससे रिपोर्ट में बताया गया फायदा मिल जाएगा. जिससे बकरी पालन में आपको मुनाफा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...