Home पोल्ट्री Poultry Farming Tips: इस तरह से बेहद कम लागत में कर पाएंगे मुर्गी पालन, होगा ज्यादा मुनाफा
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: इस तरह से बेहद कम लागत में कर पाएंगे मुर्गी पालन, होगा ज्यादा मुनाफा

achieved by strengthening the capacity and market potential of businesses within the food supply chains through training of the workforce.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. आप ये चाहते हैं कि मुर्गी पालन (Poultry Farming) की एक बार अच्छी तरह से जानकारी हो जाए उसके बाद बड़े पैमाने पर मुर्गी पालन शुरू करें तो इसके लिए आपको शुरुआती दौर में कुछ देसी मुर्गियों को पालना होगा. इससे मुर्गी पालन की बारीकियां के बारे में अच्छी खासी जानकारी हो जाएगी. इसके बाद आप बड़े पैमाने पर देसी मुर्गी पालन का काम शुरू कर सकते हैं. यदि आपके पास मौजूद मुर्गियां चूजों को निकालती हैं तो ये मुर्गियां खुद ही चूजों को बाहर घूमाती हैं और चूजे देखते ही देखते बड़े हो जाते हैं. इस दौरान चूजों की हिफाजत मुर्गियां करती हैं और उन्हें फीड भी खिलाती हैं.

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट का कहना है कि इस वजह से मुर्गियों को बेहद कम लागत में पाला जा सकता है. क्योंकि इन मुर्गियों को पूरी तरह से देसी तरीके से पाला जाता है और इस वजह से आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है ना ही आपको शेड बनाने की जरूरत पड़ेगी. वहीं फीड पर भी ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा.

यहां पढ़ें सभी फायदे
यदि आप शुरुआत में आधा दर्जन मुर्गियों से पोल्ट्री फार्मिंग की शुरुआत करते हैं तो मुर्गियां जिन चूजों को निकलेंगी आप उन्हें बड़ा होने के बाद बेच सकते हैं. इससे आपको अच्छी कमाई होगी.

हालांकि इस तरह से मुर्गियों को पालने में थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन इसमें खर्च न के बराबर होता है. जिसकी वजह से मुनाफा ज्यादा मिलता है.

वहीं इसमें आपको चूजों को भी नहीं खरीदना पड़ता है और मुर्गियों के लिए दाना भी नहीं खरीदना पड़ता है.

शेड का खर्च इसलिए बच जाता है कि चूजे मुर्गियों के साथ बाहर घूमते हैं और साथ ही रहते हें. वे कीड़े-मकोड़े और घास खाते हैं. इन्हें किचन वेस्ट भी खिलाया जा सकता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देसी मुर्गियां जब बेचने लायक हो जाती हैं तो उन्हें आसानी से 300 से लेकर 350 रुपए तक बेचा जा सकता है.

जो मुर्गियां अंडे का उत्पादन कर रही हैं, आप चाहें तो उन्हें ना बेचें, क्योंकि अंडों के उत्पादन से भी आपको अच्छा खासा फायदा मिल सकता है.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि इस तरह से पूरा चक्र देसी मुर्गी पालन का आप समझ लेंगे. इसके बाद आप बड़े पैमाने पर भी देसी मुर्गियों को पाल सकते हैं. हालांकि ज्यादा संख्या में मुर्गियां होंगी तो उन्हें बाहर से खरीदा हुआ फीड भी खिलाना पड़ेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Poultry animals including chicken, duck, turkey and quail on a farm
पोल्ट्री

Poultry: फ्री रेंज और शेड में मुर्गी पालन के अपने फायदे और चुनौतियां हैं

नई दिल्ली. मुर्गी पालन मुख्यता दो तरह से किया जाता है. एक...

DAHD has formulated the Poultry Disease Action Plan
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को तीन बीमारी रानीखेत, कॉक्सिडियोसिस और सीआरडी से बचाने पर ही होगी तगड़ी कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहते हैं कि पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming)...

egg production in india, Egg Rate, Egg Market, Egg Price, EGG PRICE FALL EGG BECOMES CHEAPER
पोल्ट्री

Poultry: मु​र्गियों के शरीर में इस परेशानी से अंडा उत्पादन होता है प्रभावित

नई दिल्ली. मुर्गियों में ओवेरियन फॉलिकल्स (Ovarian Follicles) अंडाशय (Ovary) में मौजूद...

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री

Poultry Farming: पहले दिन चूजों को पिलाएं गुड़ का पानी, फिर पिसा हुआ दलिया दें, ये भी दे सकते हैं

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) में चूजों की सही तरह से...