Home सरकारी स्की‍म Dairy News: इस योजना के तहत हर दिन 14.20 लाख लीटर खरीदा जाएगा दूध, कई और फायदे भी हैं
सरकारी स्की‍म

Dairy News: इस योजना के तहत हर दिन 14.20 लाख लीटर खरीदा जाएगा दूध, कई और फायदे भी हैं

Milk Production, Dairy News, UP Dairy News, A-Help Scheme, Animal Husbandry, Uttar Pradesh State Rural Livelihood Mission, Yogi Government, CM Yogi, UP CM
Symbolic pic

नई दिल्ली. सरकार की ओर से चलाई जा रही तमाम योजनाओं में राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (एनपीडीडी) का भी संचालन किया जा रहा है. जिसके तहत दूध उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ पशुपालकों को सीधी तौर पर फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है. आईए जानते हैं कि इस योजना को क्यों शुरू किया गया है और इससे कैसे सीधे तौर पर पशुपालकों को फायदा मिल रहा है. बता दें कि सरकार की ओर से योजना राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (एनपीडीडी) का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य दूध और दूध उत्पादों की गुणवत्ता, दूध की खरीद, प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग को बढ़ाना है.

यह योजना 19,010 डेयरी सहकारी समितियों के गठन, फिर शुरू करने, डेयरी सहकारी समितियों से 18.17 लाख नए किसानों को जोड़ने और 27.93 लाख लीटर प्रतिदिन दूध प्रोसेसिंग क्षमता के सृजन में मददगार साबित हो रही है.

1.5 लाख किसान सदस्य जोड़े जाएंगे
बता दें कि पशुपालन और डेयरी विभाग किसानों की संगठित बाजारों तक पहुंच बढ़ाकर, दूध प्रोसेसिंग सुविधाओं और मार्केटिंग स्ट्रक्चर को अपग्रेड करके तथा उत्पादक स्वामित्व वाले संस्थानों के क्षमता विकास को बढ़ाकर दूध और डेयरी उत्पादों की बिक्री बढ़ाने पर ध्यान क्रेंदित करता है. अब तक 1343.00 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत के साथ 35 परियोजनाओं को अनुमोदन दिया गया है. परियोजना के खत्म होने तक 10 हजार नए डीसीएस सृजित होंगे, लगभग 1.5 लाख किसान सदस्य जोड़े जाएंगे और प्रतिदिन 14.20 लाख लीटर दूध खरीदा जाएगा.

37 परियोजनाओं को मिली है मंजूरी
डेयरी प्रसंस्करण और अवसंरचना विकास निधि (डीआईडीएफ) के तहत 12 राज्यों की 37 परियोजनाओं को संस्वीकृति दी गई है. जिनकी कुल परियोजना लागत 6777 करोड़ रुपये है और अब तक प्रतिदिन 73.95 लाख लीटर दूध प्रोसेसिंग क्षमता सृजित की गई है. डेयरी सहकारी समितियों और किसान उत्पादक संगठनों (एसडीसीएफपीओ) को सहायता योजना पात्र भागीदार एजेंसियों (पीए) द्वारा बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लिए गए कार्यशील पूंजीगत ऋण पर 2 फीसदी प्रति वर्ष की ब्याज सबवेंशन प्रदान करती है.

कई योजनाएं चला रही है सरकार
सरकार की पूरी कोशिश है कि किसी भी तरह से किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित किया जाए ताकि किसान पशुपालन के काम से जुड़कर अपनी इनकम डबल कर सकें. इसका एक फायदा यह भी है कि भारत दूध उत्पादन के मामले में लगातार अपनी स्थिति में और सुधार कर पाएगा. जबकि देश में जरूरत के मुताबिक दूध उत्पादन की पूर्ति करने में दिक्कत नहीं आएगी. वहीं किसानों के पास इनकम का एक और जरिया होगा. जिससे उन्हें सीधे तौर पर फायदा मिलेगा और हजारों करोड़ों रुपए खर्च करके पशुपालन और डेयरी फार्मिंग बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
सरकारी स्की‍म

Dairy Farmer: अजमेर में डेयरी किसानों को बिना गारंटी पर मिलेगा 2 लाख रुपए का लोन

नई दिल्ली. राजस्थान के अजमेर में डेयरी बिजनेस के लिए अब पशुपालकों...

biogas plant
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: यूपी में गोबर गैस प्लांटों को बढ़ावा देगी सरकार, किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार कृषि और पशुपालन को एकीकृत करके किसानों...