Home पोल्ट्री Poultry: PFI-VIV 2026 में साथ मिलकर भारत में आयोजित करेगा पोल्ट्री एक्सपो, पढ़ें क्या होगा खास
पोल्ट्री

Poultry: PFI-VIV 2026 में साथ मिलकर भारत में आयोजित करेगा पोल्ट्री एक्सपो, पढ़ें क्या होगा खास

pfi
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. भारत में पोल्ट्री सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की पहल की शुरुआत गई है. पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया ने वीआईवी एशिया के साथ मिलकर भारत में पोल्ट्री एक्सपो आयोजित करने का प्लान बनाया है. बताया जा रहा है साल 2026 में दिल्ली में यह एक्सपो आयोजित किया जाएगा. जहां पर पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े सैकड़ो एक्सपर्ट्स, कंपनियां शामिल होंगे. पीएफआई की ओर से कहा गया है कि इससे पोल्ट्री सेक्टर को विकसित करने एक नई राह मिलेगी. जिसका सीधा फायदा पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े हर वर्ग के लोगों को होगा.

आपकी जानकारी के लिए बता देंगे वीआईवी एशिया 2025 में पशु प्रोटीन उत्पादन उद्योग के एक प्रमुख कार्यक्रम को थाईलैंड के बैंकॉक में 12 से 14 मार्च को आयोजित कर रहा है. जिसमें फीड उत्पादन, पशुपालन, पोल्ट्री फार्मिंग, प्रोसेसिंग, हेल्थ जैसे मुद्दों पर फोकस होगा. 12 मार्च को पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया और वीवआईवी की एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया गया कि दोनों फेडरेशन साथ मिलकर भारत में पोल्ट्री फार्मिंग को एक नई दिशा देने का काम करेंगे.

सेक्टर को मिलेगा खूब फायदा
पोल्ट्री फेडेरेशन की ओर से बताया गया कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत के पोल्ट्री महासंघ ने वीआईवी के सहयोग से भारत में एक पोल्ट्री एक्सपो की घोषणा की है. जिसके पहले संस्करण को दिल्ली में आयोजित करने की योजना बनाई गई है. यह एक्सपो पोल्ट्री और पशुपालन उद्योग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो इनोवेशन और विकास के एक नए युग की शुरुआत कर रहा है. कहा गया कि ऐसे में जब वीआईवी पीएफआई के साथ जुड़ रहा है तो ये ऐतिहासिक क्षण है. इससे सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी.

40 हजार से ज्यादा लोग आए थे
आपकी जानकारी के लिए 27-29 नवंबर को हैदराबाद के हाईटेक्स प्रदर्शनी परिसर में आयोजित पोल्ट्री इंडिया 2024 एक्सपो “आइए मिलकर पोल्ट्री फार्मिंग के भविष्य को आकार दें” थीम पर एक प्रदर्शनी का आयो​जन किया गया था. आयोजकों ने दावा किया कि था कि इस कार्यक्रम में 40 हजार से ज्यादा लोग आए थे. जिनमें बड़ी संख्या में पोल्ट्री किसान भी शामिल थे, जिन्होंने उद्योग में नए इनोवेशन को देखा. वहीं कंपनियों की ओर से उन्नत फीड समाधान, आटोमेटिक तकनीक व आधुनिक पोल्ट्री प्रबंधन प्रणाली के बारे में बारीकियां सीखीं.

कई कंपनियां होती हैं शामिल
बता दें कि पोल्ट्री फेडेरेशन आफ इंडिया जब एक्सपो का आयोजन करता है तो इसमें देश विदेश की कई कंपनियां शामिल होती हैं. जो फीड प्रोडक्शन, प्रासेसिंग, इनोवेटिव टेक्नोलॉजी को पेश करती हैं. ताकि पोल्ट्री सेक्टर को मजबूत किया जा सके. वहीं एक्सपर्ट के अलावा इसमें पोल्ट्री फार्मर्स को भी बुलाया जाता है. ताकि उन्हें नया सीखने को मिले. इस दौरान नॉलेज डे का भी आयोजन किया जाता है, जहां लोगों को तमाम अहम जानकारी से रूबरू कराया जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: पोल्ट्री फार्मिंग में सफल होने की हर एक बारीकियों से फार्मर्स को कराया रूबरू

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में सिर्फ मुर्गी पालन ही नहीं होता है....

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: सही ढंग से करें पोल्ट्री फार्म का निमार्ण, पर्दे, सफाई और ऊंचाई पर दें ध्यान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्म में बदबू आने से न सिर्फ पोल्ट्री फार्मर...