Home डेयरी Dairy Animal: ये है एक साल के अंदर बछड़ी को दुधारू पशु बनाने का सुपर फार्मूला
डेयरी

Dairy Animal: ये है एक साल के अंदर बछड़ी को दुधारू पशु बनाने का सुपर फार्मूला

buffalo calving
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. पशुपालन में जब पशु से बछड़ी का जन्म होता है तो यही बछड़ी आगे चलकर दुधारू पशु के तौर पर तैयार हो जाती है. जिसके कारण डेयरी फार्मिंग के काम में ज्यादा फायदा होता है. मान लीजिए आपके पास 10 दुधारू पशु है और पांच पशुओं ने बछड़ियों को जन्म दिया है तो यही बछड़ी आगे चलकर दुधारू पशु बनेगी. इससे आपके पास 15 दुधारू पशु हो जाएंगे. आमतौर बछड़ी को दूध देने के लिए तैयार होने में 20 से 30 महीने तक का वक्त लग जाता है लेकिन आप इसे जल्दी से तैयार करना चाहते हैं तो उसका भी फार्मूला है.

इससे पहले आप जान लें कि बछड़ियों की जितनी अच्छी देखभाल की जाएगी, उन्हें जितना अच्छा चारा पानी खिलाया जाएगा, उनकी ग्रोथ उतनी ही तेजी से होगी. डेयरी फार्मिंग में ज्यादा मुनाफा हासिल करने के लिए बछड़ियों की ग्रोथ तेजी से करने की जरूरत भी रहती है. तभी ज्यादा फायदा मिलता है. यहां हम आपको एक ऐसा फार्मूला बताने जा रहे हैं जिसे सुपर फॉर्मूला भी कहा जा सकता है. जिससे बछडियां बहुत तेजी के साथ ग्रोथ हासिल करती हैं और बहुत जल्दी दुधारू पशु बन जाती हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.

जल्दी तैयार हो जाएगी बछिया
एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि कई बछड़ियों को तैयार होने में 30 महीने लगते हैं. जबकि कई को 20 महीने लग जाते हैं. हालांकि इस फार्मूले को अपनाने से जिन बछड़ियों को तैयार होने में 30 महीने लगते हैं वो 15 महीने में ही तैयार हो जाएंगी. जबकि जिन बछड़ियों को तैयार होने में 20 महीने लगते हैं, वह 12 महीने में तैयार हो जाएंगी और दूध का उत्पादन शुरू कर देंगी. इसके लिए आपको हलीम रसाड़ू लेना है. 2 से 3 किलो हलीम लेकर इसको बहुत ही अच्छी तरह से मिक्सर में पीस लेना है. जब इसका पाउडर बन जाए तो इसमें से 50 ग्राम हलीम का पाउडर डाल दीजिए. 50 ग्राम सरसों का तेल और 25 से 30 ग्राम हल्दी पाउडर भी इसमें मिला दीजिए.

फीड में मिलाकर खिलाएं ये मिश्रण
इन तीनों चीजों को मिक्स कर लें और जब यह मिक्स हो जाए तो दलिया या जो भी फीड पशु को दे रहे हैं, उसके अंदर ​तैयार मिश्रण को डाल दें. अच्छी तरह से मिक्स करके शाम के समय बछड़ियों को दे दें. हालांकि इस बात का ध्यान दें कि जिन बछड़ियों को दो से तीन महीने हो गए हैं और वो चारा पानी खाना शुरू कर चुकी हैं तो उन्हें इसे देना शुरू कर दें. जैसे अभी ठंड का समय है. अगर आप इसे भी देना शुरू करते हैं तो गर्मी आते-जाते इसका फायदा मिलने लगेगा. बछड़ियों की ग्रोथ तेजी से होगी. हालांकि इसको देने से पहले पेट में कीड़ों के लिए दवा जरूर दे देना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरी

Milk Fat: दुधारू पशुओं में दूध और फैट की मात्रा बढ़ाना है बेहद आसान

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में कमाई दूध से ज्यादा होती...

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
डेयरी

Dairy: थन में दूध भरा है, फिर भी बाहर नहीं आ रहा तो ये एक बीमारी है

नई दिल्ली. यदि आपका पशु स्वस्थ है तो इसका मतलब है कि...

डॉक्टर मोहन यादव की सरकार अब दूध इकट्ठा करने की क्षमता को बढ़ा रही है. संगठित क्षेत्र में दूध संकलन को 50 लाख लीटर प्रतिदिन किया जाएगा.
डेयरी

El Nino के असर से घट सकता है पशुओं का दूध उत्पादन

नई ​दिल्ली. हाल ही में वित्त मंत्रालय की ताजा मासिक आर्थिक समीक्षा...