Home डेयरी Dairy Animal: इस देसी आहार को देने से बढ़ जाता है दूध उत्पादन, पशुओं को होता है कई और फायदा
डेयरी

Dairy Animal: इस देसी आहार को देने से बढ़ जाता है दूध उत्पादन, पशुओं को होता है कई और फायदा

Milk Production, Dairy News, UP Dairy News, A-Help Scheme, Animal Husbandry, Uttar Pradesh State Rural Livelihood Mission, Yogi Government, CM Yogi, UP CM
Symbolic pic

नई दिल्ली. अक्सर पशुपालकों के मन में यह सवाल होता है कि जब पशु बच्चा दे देता है तो उसके बाद उन्हें ऐसा क्या खिलाया जाए, जिससे दूध उत्पादन ज्यादा हो जाए. कई बार पशुपालक ये सवाल भी पूछते हैं कि पशुओं को गुड़ खिलाया जाए या देसी गुड़. एक्सपर्ट कहते हैं कि गुड़ खिलाना पशुओं के लिए सबसे बेहतरीन इस देसी आहार में से एक है. इसको खिलाने से पशुओं का दूध उत्पादन तेजी के साथ बढ़ता है. हालांकि इसमें इस बात का ध्यान जरूर देना चाहिए कि गुड़ केमिकल से बना न हो. देसी गुड़ खिलाने का फायदा ज्यादा होता है.

वहीं पशुओं से ज्यादा उत्पादन लेने के लिए पशुओं को देसी कोरी खांड दिया जाता है. इसे गन्ने के रस से बनाया जाता है. जिस तरह से चीनी बनती है, ठीक उसी तरह इसे भी बनाया जाता है. हालांकि इसमें एक फर्क है. जब चीनी को ज्यादा रिफाइन किया जाता है तो उसके अंदर मौजूद फाइबर और पोषण खत्म हो जाते हैं. जबकि खांड गन्ने के रस का कम रिफाइंड रूप होता है. इसकी वजह से इसके अंदर पोषण और फाइबर की मात्रा बनी रहती है. खास बात यह कि देसी खांड में कोई भी केमिकल इस्तेमाल नहीं किया जाता जो इसे चीनी से बेहतर बनाता है.

देसी कोरी खांड के हैं कई फायदे
एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि देसी कोरी खांड को अगर पशुओं को दिया जाए तो इससे दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. इसे देने का तरीका कुछ इस तरह से है कि सुबह-शाम ढाई सौ ग्राम खांड पशुओं को दिया जाता है. इसे पानी के साथ मिलकर दिया जाता है. लगातार 10 दिनों तक इस आहार को देने से पशुओं को बेहद ही फायदा होता है और उनका दूध उत्पादन बढ़ जाता है. एक्सपर्ट का दावा है कि ज्यादा फायदे के लिए और दूध उत्पादन के लिए 10 दिनों तक रोज 250 ग्राम गुलकंद भी पशुओं को खिलाया जा सकता है.

हीमोग्लोबीन के स्तर को भी बढ़ाता है
बता दें कि देसी कोरी खांड में ऊर्जा का स्रोत होता है. ये पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है. पशुओं की हड्डियों को यह मजबूत करता है. इम्युनिटी भी बढ़ाता है. एनिमल एक्सपर्ट के मुताबिक देसी कोरी खांड को पशुओं को गर्मियों में खिलाया जाए तो इससे उन्हें ठंडक मिलती है. वहीं गर्मियों के दिन में जब दूध उत्पादन कम हो जाता है तो इससे दूध उत्पादन बढ़ जाता है. गर्मियों से जुड़ी समस्याओं से बचाव भी होता है. खून में हीमोग्लोबिन का स्तर नियंत्रित करने में यह काफी मददगार है. शरीर का तापमान भी निर्धारित करता है. इससे पशुओं की भूख बढ़ती है और यह फीड पशु को प्रसव के बाद जल्दी ठीक होने में भी मददगार है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...