Home डेयरी Dairy: बीमारियों से बचना है तो पीना शुरू कर दें गिर गाय का दूध, यहां पढ़ें फायदे
डेयरी

Dairy: बीमारियों से बचना है तो पीना शुरू कर दें गिर गाय का दूध, यहां पढ़ें फायदे

गिर क्रॉस गाय की कीमत को तय करने के लिए सबसे पहले उसके दूध की मात्रा और ब्यात को देखा जाना चाहिए.
गिर गाय की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. इस बात को तो हम सभी जानते हैं कि गाय के दूध में कई लाभकारी गुण होते हैं. इसका सेवन करने से कई फायदे होते हैं. दूध पीने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं, लेकिन अगर दूध में गिर गाय का दूध का इस्तेमाल किया जाए ये हेल्थ के लिए बहुत ही बेहतर है. हालांकि कम ही लोग जानते होंगे कि भारत में पाए जाने वाले गिर गाय के दूध में कई फायदेमंद गुण होते हैं. गिर गाय के दूध के का फायदा पूरा शरीर को मिलता है. अगर पशुपालक गिर गाय को पालें तो दूध को बेचकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं.

इसका पालन करना बेहतर सौदा है. बता दें कि बच्चों की गिर गाय का दूध बच्चों के दिमाग को तेज करने में भी अच्छा होता है. जबकि गिर दूध में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अन्य पशुओं के दूध से बेहतर होती है. इसका सेवन करने वालों को बीमारी का खतरा भी नहीं होता है. आइए जानते हैं कि गिर दूध का सेवन करने का फायदा और इसमें क्या-क्या गुण होते हैं.

8 तरह का प्रोटीन होता है
एक्सपर्ट के मुताबिक गिर गाय के दूध में 8 प्रकार के प्रोटीन, 6 तरह के विटामिन, 21 तरह के एमिनो एसिड, 11 तरह के चर्बीयुक्त एसिड, 25 तरह के खनिज तत्व, 16 तरह के नाइट्रोजन यौगिक, 4 तरह के फास्फोरस यौगिक, 2 तरह की शर्करा पाई जाती है. जबकि गिर के दूध में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो मानव शरीर के लिए फायदेमंद होता है. इतना ही नहीं गिर गाय के दूध में 97 प्रतिशत ए2 प्रोटीन भी पाया जाता है. जबकि कई खतरनाक रोगों से बचाव करने में गिर गाय का दूध मदद करता है.

कितना होता है फैट
अक्सर लोगों का सवाल होता है कि गिर गाय के दूध में फैट कितना पाया जाता है. इस सवाल का जवाब ये है कि गिर गाय के दूध में 4.5 से 6 प्रतिशत तक फैट मौजूद होता है. कई एक्सपर्ट ऐसा मानते हैं कि गिर गाय के दूध में कैंसर से लड़ने वाले भी तत्व पाए जाते हैं. इस दूध का सेवन शरीर में कैंसर को पैदा होने से रोकने में मदद कता है. गिर गाय एक दिन में 30 से 80 लीटर तक दूध देने की क्षमता होती है.

कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है
एक्सपर्ट की मानें तो गिर के दूध में एंटी एजिंग क्लवालिटी पाई जाती है. हालांकि इस पर अब तक कोई रिसर्च नहीं हुई है. इसलिए पक्के तौर पर ये कहना सही नहीं होगा. एक्सपर्ट के मुताबिक गिर के दूध में कैल्शियम कई मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इस वजह से हड्डियों के विकास से लेकर दांतों को मजबूत बनाने में भी ये फायदेमंद है. गिर गाय के दूध में 6 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है, जिसके जरिए मानव शरीर की रोज की मांग को पूरा करने में गिर गाय के दूध के फायदे देखे जा सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The revised NPDD will give an impetus to the dairy sector by creating infrastructure for milk procurement
डेयरी

Milk: गाय का दूध बढ़ाना और सेहत बनाए रखना है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय का अगर दूध उत्पादन बढ़ाना है तो उसकी सही...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: गर्मी में पशु के दूध में कम हो जाता है फैट और एसएनएफ

नई दिल्ली. ऐसा हर बार नहीं होता है कि पशु का सिर्फ...

डेयरी

Dairy Sector: इकोसिस्टम में डेयरी किसानों को पहले फायदा पहुंचाने पर दिया जाएगा जोर

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीबी को सरकार ने डेयरी सेक्टर...

डेयरी

Milk Production: यूपी में दूध स्टोरेज को बढ़ाने और डेयरी प्लांट के सही उपयोग का प्लान तैयार

नई दिल्ली. भारत दुनियाभर में दूध उत्पादन के मामले में नंबर वन...