Home पशुपालन Dog Attack: जैसलमेर में कुत्तों ने बकरी के 87 बच्चों को मार डाला, बाड़े में बंद कर पशुपालक गया था बकरी चराने
पशुपालन

Dog Attack: जैसलमेर में कुत्तों ने बकरी के 87 बच्चों को मार डाला, बाड़े में बंद कर पशुपालक गया था बकरी चराने

dog attack in Jaisalmer, ABC Centre, Dog Rescue Centre, Street Dog, Veterinary University Mathura
मृत बकरी के बच्चों की तस्वीर.

नई दिल्ली. खबर राजस्थान के जैसलमेर से है. जहां पर म्याजलार गांव के पास एक ढाणी में आवारा कुत्तों ने हमला करके बकरी के 87 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि कुत्तों ने करीब 100 मेमनों पर हमला किया था. 3 की हालत गंभीर थी. गरीब पशुपालक खैरदीन के पशुओं की मौत से घर और गांव में सभी दुखी बताए जा रहे हैं. ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और सरकार से पशुपालक की आर्थिक मदद करने की अपील की है. साथ ही इलाके में फैले आवार कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिलाने की भी मांग की है.

मेमनों को मार रहे थे कुत्ते
इस संबंध में ज्यादा जानकारी देते हुए ग्रामीण हाकम सिंह म्याजलार ने बताया कि घटना बुधवार की है. जब पशुपालक खैरदीन अपनी 200 बकरियों को लेकर जंगल में चराने के लिए निकला था. पशुपालक पाटन खान की ढाणी स्थित पशुओं के बाड़े में 100 छोटे मेमनों को बंद करके गया था. करीब डेढ़ घंटे बाद जब वह लौटा तो तीन कुत्ते बाड़े में बकरी के बच्चे को मार रहे थे. ये देखकर उसके होश उड़ गए और उसने चीखना—चिल्लाना शुरू कर दिया और उसने बड़ी मुश्किल से उन कुत्तों को वहां से भगाया.

इलाके में अवारा कुत्तों का है आतंक
हालांकि तब तक कुत्तों ने काफी नुकसान पहुंचा दिया था. करीब 90 बकरी के बच्चों का शिकार कर लिया था. जिसमें 87 की मौके पर ही मौत हो गई थी. वही तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल थे. ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो वहां इकट्ठा हो गए. खैरदीन का यह बड़ा नुकसान हुआ है और उसका उसके परिवार के लोगों का रो—रोकर बुरा हाल हो गया था. वहीं इस घटना से ग्रामीण भी दुखी हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से गरीब पशुपालक की मदद की अपील की. आवारा कुत्तों से छुटकारा दिलाने की भी मांग की गई. बताया जा रहा है कि अक्सर इलाके में अवारा कुत्तों का आतंक रहता है. आम लोगों को भी अक्सर आवारा कुत्ते अटैक करते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...

Bakrid, Barbari Goat, Sirohi, STRAR goat farming, Bakrid, Barbari Goat, Goat Farming
पशुपालनमीट

Goat Farming News: बकरियों को जरूर खिलाएं शहतूत के पत्ते, इसके एक नहीं अनेक हैं फायदे

नई दिल्ली. बकरी पालन कर रहे हैं और आपके पास थोड़ी जगह...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालकों के घरों पर पशुओं की हो रही जांच, उपचार के साथ मिल रही दवा

नई दिल्ली. बिहार की सरकार के निर्देश पर संचालित मोबाइल वेटरनरी यूनिट...

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरी पालन में सफल होने के हैं पांच फॉर्मूले

नई दिल्ली. बकरी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो जरूर...