Home मछली पालन Fish Farming: मौली मछली को पालकर करें कमाई, यहां पढ़ें इसके पालन को लेकर अहम जानकारियां
मछली पालन

Fish Farming: मौली मछली को पालकर करें कमाई, यहां पढ़ें इसके पालन को लेकर अहम जानकारियां

गर्म मौसम के दौरान आपकी मछली के तनाव का पहला संकेत है कि उसकी गिल तेजी से हिलाती है.
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. मछलियों में कई तरह की मछलियों होती हैं. कुछ घर में रखे गए एक्वेरियम में सजाने के काम आती हैं तो कुछ का इस्तेमाल खाने के तौर पर किया जाता है. मछली पालन के लिए मौली प्रजाति की मछली एक बेहतर विकल्प हो सकती है. एक्सपर्ट के मुताबिक इस मछली के शरीर पर कई रंग होते हैं. मछलियों पर काला, नीला, बैंगनी आदि रंग दिखता है. आसानी से प्रजनन के कारण यह मछली ताजा पानी एक्वेरियम (Aquarium) के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. बताते चलें कि इसका वैज्ञानिक नाम मौलीनीसिया लैपीपिनाना है.

मौली (Molly) को खुली जगह की आवश्यकता होती है और भीड़ में यह अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है. इसलिए मौली अपने प्रकार की प्रजाति के एक्वेरियम (Aquarium) में बेहतर रहती है. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप एक्वेरियम का बिजनेस करना चाहते हैं तो मौली मछली आपके लिए बेहतर आप्शन साबित हो सकती है. इससे आपको बेहतर कमाई हो सकती है.

आहार क्या दिया जाए
हालांकि मौली मछली शाकाहारी होने की आदत को दर्शाती है. यह सर्वहारी भोजन भी खा लेती है. यह पानी में बोड़ी हरियाली को पसंद करती है लेकिन कटे हुए सलाद पर्ती वा पालक के पत्तों को हरे भोजन के रूप में पसंद करती है. हरे सब्जियों वाले सूखे भोजन के पैकेट सर्दियों में रखने चाहिए जय शैवाल मर जाते हैं. मादा मछली बहुत कम शानदार है. उसका रंग आंखों को भाने वाला होता है. उसके पंख सामान्य आकार के हैं. ये मछली दो बच्चों को जन्म देती है. मादा मछली वैन्ट (Vent) पर गोनापोडियम (Gonopodium) के मेटेस्ट (Merest) स्पर्श से फर्टिलाइज्ड हो जाती है. जब मादा मछली समुदायिक टैंक में अपने शरीर के नीचले भाग में काले और सूजन की उपस्थिति को दिखाती है तो वह गर्भवती होने के संकेत करती है.

मादा मछलियों को अलग कर दें
इसको अलग करने के लिए अलग आवास स्थान का प्रयोग किया जाता है. यह इसलिए नहीं कि वह अपने बच्चों को खा जाएंगी. बल्कि अन्य मछलियां खा सकती हैं. गर्भवती मादा को जितनी जल्दी हटा दिया जाए उतना बेहतर होता है. नेट चलाने से या अन्य उपकरणों के द्वारा उसे गम्भीर चोट लग सकती है. जिससे उसकी उसके बच्चों की मौत हो सकती है. यदि कोई सचमुच अच्छी मौली (Molly) के साथ प्रजनन करने का इरादा करता है तो शुरुआत में उनके अपने नीजी टैंक में रखना अच्छा होता है. प्रजनन के लिए 78 डिग्री एफ, गर्मी के तापमान का इस्तेमाल किया जाता है. जैसे कि बड़े टैंक का प्रयोग किया जाना चाहिए. अच्छी रोशनी वाला, खूब सारे पौधे और इन परिस्थितियों में छोटी मछली का विकास होता है. फ्राई (Fry) मछली शुरू डेफनियां (Daphnia) खाती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...