Home पोल्ट्री Egg: एक्सपर्ट देते हैं सलाह खुद को फिट रखने के लिए हर दिन खाएं दो अंडे
पोल्ट्री

Egg: एक्सपर्ट देते हैं सलाह खुद को फिट रखने के लिए हर दिन खाएं दो अंडे

नई दिल्ली. नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमेटी (NECC) अंडों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का काम करती है. यह संस्था लगातार अंडों के फायदे गिनाती है. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अंडों का सेवन करें. ये नारा संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे इसी कमेटी की ओर से दिया गया है. वहीं इसका असर भी होता दिखने लगा है और लोग अंडों को अपनी डाइट में शामिल करने लगे हैं. साल दर साल अंडों की खपत बढ़ रही है. वहीं डिमांड बढ़ रही है तो उत्पादन भी बढ़ रहा है. इसका फायदा पोल्ट्री फार्मिंग से जुड़े व्यापारियों को हो रहा है.

एक्सपर्ट का कहना है कि अंडे प्रोटीन के सबसे सस्ते और बेहतर सोर्स होते हैं. इसलिए हर व्यक्ति को अंडों का सेवन करना चाहिए. एक्सपर्ट के मुताबिक डाइटिशियन हो या डॉक्टर, दोनों ही एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि हर एक इंसान को एक दिन में कम से कम दो अंडों को खाना चाहिए. जिससे उसे जरूरत के मुताबिक प्रोटीन मिलेगा. बता दें कि अगर किसी व्यक्ति का वजन 70 किलो है तो उसे हर रोज 7 ग्राम प्रोटीन चाहिए होता है, जिसको पूरा करने में अंडे मददगार साबित हो सकते हैं.

अंडा है सुपर फूड
वहीं अंडों को डाइट में शामिल करना कोई बहुत मुश्किल काम भी नहीं है. इससे प्रोटीन लेने के लिए आप उबालकर भी अंडों को आसानी से खा सकते हैं.

इतना ही नहीं अंडा एक ऐसा सुपर फूड है जो आसानी से कहीं भी उपलब्ध हो जाता है और ये ज्यादा महंगा भी नहीं है.

यही वजह है ​कि अक्सर रोड किनारे, चौराहों पर और बस स्टेशन, रेस्टोरेंट आदि में आमलेट और उबले हुए अंड ही बिकते हैं.

अंडे को खाने के शौकीन लोग इसे चलते फिरते भी खाते हैं. वहीं नाश्ते में तो सबसे ज्यादा खाया जाने वाले फूड में से एक है.

एक्सपर्ट का कहना है कि जब लोग अंडों का सेवन ज्यादा करेंगे तो इसका उत्पादन भी बढ़ेगा और पूर्ति कारोबार को इसका फायदा होगा.

गौरतलब है कि इस वक्त देश में प्रति व्यक्ति के हिस्से में 106 अंडे आ रहे हैं. जो कुछ वर्षों पहले तक काफी कम था लेकिन जागरुकता बढ़ी है तो अंडों का सेवन भी बढ़ा है.

अंडों की उपलब्धता प्रति व्यक्ति 180 तक बढ़ाने के लिए तमाम कोशिश की जा रही है. जिससे आम लोगों को भरपूर प्रोटीन मिले.

निष्कर्ष
ताकि लोगों को इसका फायदा मिले और 40 सेक्टर से जुड़े कारोबारी भी मुनाफा कमाएं. जब खपत बढ़ेगी तो भी अंडों का उत्पादन बढ़ेगा और इससे जुड़े लोगों को मुनाफा मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्रीमीट

Poultry: पोल्ट्री फार्मिंग में सही फीड मैनेजमेंट से ही हो सकती है ज्यादा कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के काम में कई बातों का ध्यान रखना...

बेरोजगारी की दर कम करने और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने के लिए सरकार योजना लेकर आई है.
पोल्ट्रीमीट

Poultry Farm: गर्मी में मुर्गों को भरपूर पिलाएं पानी, कम पानी पिलाने से हो सकता है नुकसान

नई दिल्ली. ब्रॉयलर मुर्गों से होने वाले मीट का उत्पादन देश में...