Home पोल्ट्री Egg: अंडे में होता है ये खास गुण, आंखों की रोशनी के लिए है बेहतर
पोल्ट्री

Egg: अंडे में होता है ये खास गुण, आंखों की रोशनी के लिए है बेहतर

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. अंडा सेहत के लिए बहुत ही बेहतर होता हे. अंडों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाली नेशनल एग कोआर्डिनेशन कमेटी (NECC) की मानें तो अंडे के अंदर तमाम गुण होते हैं, जिससे लोग खुद को तंदुरुस्त रख सकते हैं. अंडा प्रोटीन का स​बसे सस्ता सोर्स भी है. वहीं अंडा न सिर्फ बच्चों बल्कि गर्भवति महिलाओं के लिए भी जरूरी होता है. नेशनल एग कोआर्डिनेशन कमेटी (NECC) की ओर से हाल ही में जिंदल हॉस्पिटल के डॉ. जिंदल का वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें वो अंडे की तमाम क्वालिटीज के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

डॉ. जिंदल के मुताबिक अंडे हर तरह से फायदेमंद हैं. क्योंकि इसमें पाए जाने वाली चीजें इंसानों को सिर्फ और सिर्फ फायदा पहुंचाने का काम करती हैं.

यहां पढ़ें फायदे
उन्होंने बताया कि अंडे के अंदर दो चीज बड़ी खास होती है. एक होती है लूटीन और एक होती है जियाजैंथिन. ये दोनों चीज अंडे के योग का पीलापन देती हैं.

उन्होंने कहा कि इसका फायदा यह होता है कि ये आपकी आंखों की रोशनी को तेज करने का काम करती हैं.

मतलब किसी की आंख कमजोर है तो उसे अंडों का वेन करना चाहिए, ताकि आंख की रोशनी को सही किया जा सकें.

इसे आसान शब्दों में समझें तो जो आखों का पर्दा होता है उसके लिए ये अंडे में मौजूद पीलापन बहुत ही मुफीद होता है.

अंडे के अंदर मौजूद पीलापन लोगों के लिए एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है.

डॉ. जिंदल ने बताया कि कई रिसर्च में ये साबित हो चुका कि अगर इसे ठीक तरह से लिया जाए तो इससे कैटरेक्ट कम होता है.

यानि जो लोगों की आंखों का पर्दा खराब होता है वह कम हो जाता है. ये लुटिन और जियाजैंथिन के चलते होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Egg Production: मेरठ के अरकम अंडो के उत्पादन से हर दिन कमाते हैं 1.23 लाख रुपए

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस न सिर्फ स्वरोजगार का जरिया है,...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Egg Production: ज्यादा अंडा उत्पादन के लिए मुर्गियों को दें भरपूर रोशनी, पानी का भी रखें ख्याल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री कॉन्क्लेव में यूपी में अंडा उत्पादन बढ़ाने पर दिया गया जोर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम...

sonali murgi
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है मुर्गी पालन, बिल्कुल आसान तरीके से समझें

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से युवा हैं जो अच्छी नौकरियां छोड़कर मुर्गी...