Home पोल्ट्री Egg Production: गर्मियों में अंडे खरीदने जा रहे हैं तो ये जरूर देख लें, बच जाएंगे बीमारी से
पोल्ट्री

Egg Production: गर्मियों में अंडे खरीदने जा रहे हैं तो ये जरूर देख लें, बच जाएंगे बीमारी से

सफेद अंडा देने वाली मुर्गी छोटे आकार की होती है औ कम खाती है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. एक आम धारणा है कि गर्मी के दिनों में अंडे जल्दी खराब हो जाते हैं लेकिन पोल्ट्री एक्सपर्ट की मानें तो ऐसा नहीं होता. अगर कुछ बातों का ख्याल रखा जाए तब अंडे खराब नहीं होंगे. एक्सपर्ट का कहना है कि पोल्ट्री फार्म से लेकर दुकान तक और दुकान से घर तक अगर अंडों को सेफ तरीके से पहुंचा दिया जाए तो फिर अंडे खराब होने के चांसेस बिल्कुल कम हो जाते हैं. आपको यह भी बता दें कि बाजार में खराब अंडे नहीं बेचे जा सकते हैं. क्योंकि इसको रोकने और अंडे ट्रांसपोर्ट करने के लिए सरकारी नियम भी हैं. कोल्ड स्टोरेज में अंडे किस तरह रखे जाएंगे इसके लिए भी नियम हैं. देश भर में यह नियम लागू हुए हैं. बिना नियम पालन किए न तो अंडों का ट्रांसपोर्ट हो सकता है न ही कोल्ड स्टोरेज में उसे रखा जा सकता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहां पर यह नियम लागू किया गया था कि कोल्ड स्टोरेज से निकले हुए अंडों की चेकिंग की जाएगी. हालांकि अब इस तरह की चेकिंग नहीं हो रही है. वहीं उत्तर प्रदेश में हर दिन करीब 3 से 4 करोड़ अंडे दूसरे राज्यों से मंगाए जाते हैं. क्योंकि यहां पर उत्पादन उतना नहीं है जितनी डिमांड है. यूपी की तरह ही अन्य राज्यों में भी अंडों को इसी तरह भेजा जाता है.

एसी गाड़ी में जाने चाहिए अंडे
अगर नई एग पॉलिसी की बात की जाए तो यूपी में इसे रोक दिया गया था, कहा गया था क्या इसका एक बार फिर से परीक्षण किया जाएगा. बात करते हैं नियम की तो ये पूरे देश में लागू है. जब भी अंडे से लगी गाड़ी 150 किलोमीटर से ज्यादा कहीं जा रही है तो वह गाड़ी ऐसी वाली होनी चाहिए. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि अगर यूपी को उदाहरण के तौर पर ले लिया जाए तो यहां जितनी गाड़ी आती है, वह 200 किलोमीटर दूर से आती है. इतना ही नहीं राज्य में भी अगर आप वाराणसी से लखनऊ अंडे भेज रहे हैं या लखनऊ से वाराणसी भेज रहे हैं तो एसी गाड़ी की जरूरत पड़ेगी. क्योंकि वहां की दूरी तकरीबन 300 किलोमीटर है.

तीन दिन तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं अंडे
बता दें कि अंडों को कोल्ड स्टोरेज में रखने का भी नियम है. नियम के तहत कोल्ड स्टोरेज में रखे जाने वाले अंडों पर न मिटने वाली स्याही से अंडा उत्पादन की तारीख और जगह का नाम लिखा होना चाहिए. जब अंडा कोल्ड स्टोरेज से निकल जाए तो उसे दिन की तारीख भी स्याही या स्टिकर लगाकर बतानी चाहिए. साथ ही कोल्ड स्टोरेज से अंडा निकालने वाली तारीख पर यह भी बताना होगा कि कोल्ड से निकलने के कितने दिन तक अंडा इस्तेमाल किया जा सकता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि कोल्ड स्टोरेज से निकले अंडे ज्यादा से ज्यादा तीन दिन तक इस्तेमाल किया जा सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Egg Production: मेरठ के अरकम अंडो के उत्पादन से हर दिन कमाते हैं 1.23 लाख रुपए

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस न सिर्फ स्वरोजगार का जरिया है,...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Egg Production: ज्यादा अंडा उत्पादन के लिए मुर्गियों को दें भरपूर रोशनी, पानी का भी रखें ख्याल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री कॉन्क्लेव में यूपी में अंडा उत्पादन बढ़ाने पर दिया गया जोर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम...

sonali murgi
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है मुर्गी पालन, बिल्कुल आसान तरीके से समझें

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से युवा हैं जो अच्छी नौकरियां छोड़कर मुर्गी...