Home पोल्ट्री Feed Oil: बेहद कम खर्च में फीड ऑयल से मुर्गियों को मिलता है कई फायदा, फार्मर्स का बढ़ता है मुनाफा
पोल्ट्री

Feed Oil: बेहद कम खर्च में फीड ऑयल से मुर्गियों को मिलता है कई फायदा, फार्मर्स का बढ़ता है मुनाफा

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

नई दिल्ली. पोल्ट्री के लिए खास तौर पर बनाए गए फीड ऑयल, जो एनर्जी के इस्तेमाल और पक्षियों की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं, इसे बर्ग एंड श्मिट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड जैसे कंपनियां बनाती हैं. गौरतलब है कि बिजनेस चाहे कोई भी इसे कमाई के लिए किया जाता है. उसी तरह पोल्ट्री फार्मिंग का भी बिजनेस है, जिसे ज्यादा कमाई के लिए चुना गया है. एक्सपर्ट का कहना है कि पोल्ट्री फार्मिंग में बेहतर उत्पादन के लिए फीड ऑयल एक बेहतरीन सोर्स साबित हो रहा है. आइए इसके फायदे के बारे में जानते हैं.

पहले ये जान लें कि पिछले दिनों पोल्ट्री फेडेरेशन आफ इंडिया की टीम ने फीड ऑयल बनाने वाली कंपनी बर्ग एंड श्मिट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड का दौरा किया था और वहां एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाओं, क्वालिटी स्टैंडर्ड्स और पोल्ट्री व डेयरी इंडस्ट्री के लिए खास तेल और फैट के क्षेत्र में तकनीकी इनोवेशन के बारे में जानकारी की हासिल की थी, ताकि फॉर्मर्स को इसके फायदे के बारे में बताया जा सके.

मिलती है भरपूर एनर्जी
पोल्ट्री फीड में खासतौर पर बनाए गए आयल फीड का इस्तेमाल मुर्गियों को ऊर्जा प्रदान करने और पाचन क्रिया सुधारने के लिए किया जाता है.

एक्सपर्ट का कहना है कि इससे वजन में तेजी से इजाफा होता है. अंडे की गुणवत्ता में सुधार होता है और फीड में धूल को कम करने का काम करता है. फीड आयल से फीड स्वादिष्ट बन जाता है.

फीड आयल को सोया, मक्का या नारियल के तेल से बनाया जाता है और ये ऊर्जा से भरपूर होता है. मुर्गियों को कार्बोहाइड्रेट की तुलना में तेल से लगभग तीन गुना अधिक एनर्जी मिलती है.

तेल के सही इस्तेमाल से ब्रॉयलर मुर्गों को कम समय में ज्यादा वजन का बनाया जा सकता है और इसे बाजार में बेचकर कमाई की जा सकती है. इस लिहाज से ये ब्रॉयलर का कारोबार करने वाले कारोबारियों के लिए भी अच्छा है.

गर्मियों में मुर्गियां जल्दी से तनाव में आ जाती हैं. संतुलित मात्रा में तेल युक्त फीड खाने से उनके शरीर गर्मी कम पैदा होती है. जिससे वो हीट स्ट्रोक स्टील से ही बच जाती हैं.

मुर्गियों को अगर फीड आयल दिया जाता है तो इससे उनके अंडे और मांस के अंदर ओमेगा 3 और ओमेगा 6 जैसे फैटी एसिड बढ़ जाते हैं.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गियों के पूरे जीवन चक्र में इस आयल का खर्च सिर्फ 1 से 3 रुपए के बीच आता है. जबकि इसके फायदे बहुत हैं. इसलिए इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पोल्ट्री के बिजनेस में बीमारियां रोक लीं तो ये मुनाफे का सौदा होता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: HPAI वैक्सीन से 100 फीसद तक पोल्ट्री बर्ड में रोकी जा सकती है मृत्युदर

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस के लिए सबसे बड़ी दुश्मन बीमारियां...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: ब्रॉयलर बर्ड की कीमतों में कमी की नहीं है उम्मीद, महंगे फीड, बर्ड की मौत बना चुनौती

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में आने वाला वक्त चुनौतियां से भरा है....

पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री के लिए बना फीड ऑयल बर्ड को देता है एनर्जी, मिलता है अच्छा उत्पादन, PFI ने जानी हकीकत

नई दिल्ली. पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (PFI) की कोर टीम जिसमें प्रेसिडेंट...